
VIDEO बनाता हुआ जा घुसा भालू की गुफा में, फिर मुसीबत से ऐसे निकला इंफ्लूएंसर
AajTak
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर Stefan Jankovic ने जो किया वह डरा देने वाला था. स्टीफन जंगल में वीडियो बनाते हुए एक भालू की गुफा में जा घुसे. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इसी वीडियो में आगे जो दिखा वह डरावना था.
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स कंटेंट जुटाने के लिए अक्सर हद पार कर देते हैं. वे बड़े- बड़े और जानलेवा रिस्क लेते दिखते हैं. इसी तरह Stefan Jankovic ने जो किया वह डरा देने वाला था. स्टीफन जंगल में वीडियो बनाते हुए एक भालू की गुफा में जा घुसे. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इसी वीडियो में जो दिखा वह डरावना था.
दरअसल, जब स्टीफन गुफा में गए थे तो वह खाली थी लेकिन उनके बाहर निकलने से पहले ही वहां भालू पहुंच गया. स्टीफन बाहर निकलने से पहले घबराकर अंदर ही रहता है. जैसे ही वह गुफा से बाहर निकला तो भालू उसके बेहद करीब आकर उसे सूंघने की कोशिश करता है। वीडियो खौफनाक है क्योंकि भालू उन्हें सूंघ रहा है और वह उनपर जानलेवा हमला भी कर सकता है.थोड़ी देर में भालू उसे बिना नुकसान पहुंचाए चुपचाप जाने देता है. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. एक ने मजे में लिखा- 'लगता है भालू भी समझ गया कि इसको खाया तो कैमरे में रिकॉर्ड हो जाऊंगा फिर कोर्ट में जवाब देना पड़ेगा.' एक ने कहा- 'लोग ऐसी जगह पर जाकर वीडियो बनाते ही क्यों हैं. बाल बाल बचे हो वरना मारे जाए.' एक अन्य ने मजाक उड़ाते हुए कहा- 'शख्स पक्का मर चुका है और ये वीडियो भालू ने पोस्ट किया होगा.'
एक यूजर ने कहा- 'तुम इसलिए जिंदा बचे क्योंकि तुम शांत रहे लेकिन यहां जाना मौत से खेलने के बराबर था. शुक्र करो जिंदा बच गए.' इंफ्लूएंसर ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वह पेड़ पर चढ़ा हुआ है और भालू नीचे उसका इंतजार कर रहा है. वीडियो में वह कह रहा है कि - 'आप यकीन नहीं करेगें कि मेरे साथ क्या हुआ.मैं 24 घंटों के लिए जंगल में था और भालू ने मुझपर हमला किया और यहां एक और भालू है.'
बता दें कि पहले भी ऐसे वीडियो वायरल होते रहे हैं जिसमें लोगों ने रील के चक्कर में खतरनाक जीव से पंगा लिया हो और फिर उन्हें पछताना पड़ा हो. किसी ने मगरमच्छ के मुंह में सिर डाला तो कोई शेर से लड़ा. सभी के खतरनाक वीडियो भी सामने आए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










