
Video: प्लेन में पैसेंजर ने दिया ऐसा सरप्राइज... एयर होस्टेस भी देखती रह गई!
AajTak
फ्लाइट में एयर होस्टेस को पैसेंजर ने ऐसा सरप्राइज दिया, जो दिल छू लेगा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
इंटरनेट पर कभी-कभी ऐसे वीडियो या रील दिख जाते हैं, जो लोगों के दिल को छू जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक पैसेंजर फ्लाइट की एयर होस्टेस को ऐसा सरप्राइज देता दिखाई दे रहा है, कि जिसके बारे में शायद ही कोई सोच सकता है.
इंस्टाग्राम पर @universeofvivek नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है. इसका कैप्शन है - 35,000 फीट की ऊंचाई पर मुस्कान बिखेरते हुए. अपनी सेवा दे रही हैं. इसलिए मैंने कागज पर इन्हें इनकी मुस्कान लौटा दी. ऐसे में उनकी प्रतिक्रिया ने इस यात्रा को यादगार बना दिया.उम्मीद है कि उन्हें कभी न कभी इस खास पल के बिहाइंड द सीन को देखने का मौका मिलेगा. इसके बाद एमिरेट्स को भी टैग किया है.
इस वीडियो में एमिरेट्स की फ्लाइट में एक पैसेंजर एयर होस्टेस का स्कैच बनाना दिखाई देता है. एयर होस्टेस अपने काम में तल्लीन होती है और शख्स अपने सीट पर बैठे-बैठे उसका स्केच बनाता रहता है. प्लेन से उतरते वक्त पैसेंजर वो स्कैच फ्लाइट अटेंडेंट को दे देता है. एयर होस्टेस अपना स्कैच देखकर चौंक जाती है. उसे विश्वास नहीं होता है कि जब वह अपने काम में व्यस्त थी, तब कोई इत्मीनान से कागज पर उसकी तस्वीर बना रहा था.
अपना स्कैच देखकर वह अभीभूत हो गई. वह अपनी सटीक और खूबसूरत स्कैच देखकर सरप्राइज थी. एक अनजान पैसेंजर से मिलने वाले सरप्राइज से हो हैरान भी थी और काफी खुश भी दिखाई दे रही थी. एयर होस्टेस का रिएक्शन देखने लायक था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. एयर होस्टेस और पैसेंजर के बीच की इस दिल छू लेने वाली घटना ने ऑनलाइन काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. एयर होस्टेस ने पैसेंजर की ओर से भेंट की गई अपनी तस्वीर को लेकर उनका शुक्रिया अदा किया और इस तरह यह यात्रा उनके लिए यादगार बन गई.
वीडियो में पैसेंजर को उड़ान के दौरान चुपचाप अपनी ड्राइंग सामग्री निकालते और फ्लाइट अटेंडेंट का ध्यानपूर्वक स्केच बनाते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने बारीकियों पर पूरा ध्यान दिया, इंटरकॉम पर घोषणा करते समय और बाद में गलियारे में यात्रियों की सेवा करते समय उनके चेहरे के भावों को बारीकी से देखा और फिर उसे कागज पर उकेर दिया.
वीडियो क्लिप में दिखाए गए कुछ अंशों में पैसेंजर की शांत एकाग्रता के साथ-साथ अपने काम में व्यस्त एयर होस्टेस को भी दिखाया गया है. जैसे ही यात्री विमान से उतरने लगे, वीडियो का क्लाइमेक्स पर पहुंच गया. पैसेंजर ने एयर होस्टेस को तैयार स्केच दिखाया और फ्लाइट अटेंडेंट की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया सामने आई. इस वीडियो को ऑनलाइन खूब सराहा जा रहा है. कई यूजर ने पैसेंजर के इस नेक काम और कलाकार की प्रतिभा दोनों की प्रशंसा करते दिखाई दिए.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









