
Video: पहले धुआं, फिर धमाका, बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगा OLA S1 स्कूटर
AajTak
Ola Scooter Fire: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें दिख रहा है कि एक OLA स्कूटर में अचानक आग लग जाती है और धू-धू कर जलने लग जाता है. आग की लपटों से पहले एक धमाके की भी आवाज आती है.
भारतीय बाजार में OLA के स्कूटर धूम मचा रहे हैं. ग्राहक बेसब्री से ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (OLA Electric Scooter) का इंतजार कर रहे हैं. अबतक कंपनी को रिकॉर्ड बुकिंग मिल चुकी है. इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करते हैं.
दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें दिख रहा है कि एक OLA स्कूटर में अचानक आग लग जाती है और वह धू-धू कर जलने लग जाता है. आग की लपटों से पहले एक धमाके की भी आवाज आती है.
करीब 15 सेकेंड के इस वीडियो में एक ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर सड़क किनारे खड़ा दिख रहा है, जिसमें धुंआ और आग की लपटें उठ रही हैं. जानकारी के मुताबिक यह पुणे रजिस्टर्ड Ola S1 प्रो स्कूटर है. पहले स्कूटर से धुआं निकलता है और फिर धमाके के साथ तेजी से आग स्कूटर को अपनी चपेट में ले लेती है.
@OlaElectric Ola blasted at temp of 48 degree delicious it suddenly living smoke and catch fire we are so sad about that Ola is no active cooling system what can i do bhavis sir reply please pic.twitter.com/Y39fsrGFgC
इस वीडियो को सामने आने के बाद ओला का भी बयान आया है. कंपनी ने बताया कि स्कूटर ऑनर से उनकी बात हो चुकी है और वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उसे पुणे में ओला के एक स्कूटर में आग लगने की जानकारी मिली है, जिसके बाद कारणों की जांच की जा रही है और जल्द की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. इस घटना के बाद OLA का कहना है कि वाहन की सुरक्षा हमारे लिए सबसे अहम है, और स्कूटर में अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं. हमने इस घटना को गंभीरता से लिया है और सही नतीजे तक पहुंचने का फैसला किया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐसा लिथियम-आयन बैटरी के क्षतिग्रस्त होने या शॉर्ट-सर्किट होने पर हो सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








