
VIDEO: ना स्टीयरिंग पर हाथ, ना ब्रेक पर पैर... सरपट दौड़ती XUV में कपल की हरकत देख भड़के लोग!
AajTak
वायरल हो रहे वीडियो एक शख्स Mahindra XUV700 को एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मोड में चला रहा है. वह भी रील बनाने के लिए. उसके साथ एक महिला और बच्चा भी है. इस हरकत पर यूजर्स उसकी आलोचना कर रहे हैं.
टेक्नोलॉजी ने इंसानों का काम आसान किया है. लेकिन अगर इसका इस्तेमाल गलत उद्देश्य से किया जाए तो ये मुसीबत भी खड़ी कर सकती है. एक वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स कुछ ऐसे ही कमेंट कर रहे हैं. जिसमें एक शख्स Mahindra XUV700 को एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मोड में चला रहा है. वह भी रील बनाने के लिए. उसके साथ एक महिला और बच्चा भी है. इस हरकत पर यूजर्स उसकी आलोचना कर रहे हैं. फिलहाल, राजस्थान की सवाई माधोपुर पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है.
दरअसल, ADAS का मूल कार्य ड्राइवर को दुर्घटनाओं को कम करने में सहायता करना है, लेकिन वीडियो में दिख रहा शख्स इस टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग करता नजर आ रहा है. वह Mahindra XUV700 को ADAS मोड में डालकर महिला संग मस्ती कर रहा है. कभी वो ड्राइविंग सीट पर बैठे-बैठे अपने दोनों पैर सीट के ऊपर रख लेता है तो कभी बच्चे को गोद में उठाकर खिलाने लगता है. उसका ध्यान बिल्कुल भी सड़क की ओर नहीं है.
पीछे की सीट बैठा एक व्यक्ति उसका वीडियो बना रहा है. इस दौरान गाड़ी हाईवे पर सरपट दौड़ रही होती है. वीडियो के बैकग्राउंड में 'सुरीली आंखियो वाले...' गाना बज रहा है.
बता दें कि इस वीडियो को पिछले हफ्ते अफसर घुड़ासी (afsar_ghudasi44) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था. जो अब अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. ट्विटर पर @Xroaders_001 नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- रैंडमली ये रील दिखी. यकीन मानिए, आपने ऑटोमोबाइल सामान से जुड़ी ऐसी विचित्र और मूर्खतापूर्ण चीज नहीं देखी होगी. सिर्फ रील बनाने के लिए. कितना हस्यास्पद है कि हमें इन जैसे लोगों के साथ सड़कें साझा करनी पड़ती हैं. यह पागलपन है.
Just randomly happened to come across a reel !! Trust,me you would not see such a bizarre & moronic stuff related to Automobile stuff !! Unreal just for reel @anandmahindra @MahindraXUV700 it’s a travesty that we have to share roads with people like these This is just insane… https://t.co/WOmgtvtVdb pic.twitter.com/jZhkX6YKIO
इस पर सुंदरदीप नाम के ट्विटर यूजर ने कहा- भारत में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल के अलावा, ADAS की अन्य विशेषताएं एक मजाक बनकर रह गई हैं. सुमित लिखते हैं- ये रील्स जान ले रही हैं. अमित ने कहा- ड्राइवर पर एक्शन होना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा- टेक्नोलॉजी का एकदम गलत इस्तेमाल.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










