
Video: धमाके के साथ कई फीट ऊपर उछला टायर, दोस्त को बचाने के लिए दौड़े युवक पर गिरा, फिर...
AajTak
तमिलनाडु के सेलम से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां ट्रक मैकेनिक की दुकान में अचानक से एक टायर ब्लास्ट होकर कई फीट ऊपर हवा में उछला. फिर पास खड़े शख्स के ऊपर आ गिरा. इससे शख्स की मौत हो गई. मौत का ये लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
वो कहते हैं न कि मौत का कोई समय नहीं होता. यह कभी भी समय देखकर नहीं आती. ऐसी ही एक घटना तमिलनाडु के सेलम में घटी. यहां ट्रक मैकेनिक की दुकान पर टायर पंक्चर ठीक करते समय अचानक से एक जोरदार धमाका हुआ. टायर फटकर कई फीट हवा में उछला. तभी मैकेनिक को बचाने के लिए दो साथी भागते हुए उसके पास आए. लेकिन किसने सोचा था कि जो साथी उसे बचाने आ रहे हैं, हवा में उछला टायर उनमें से ही एक के ऊपर आकर गिर जाएगा. फिर बचाने आए उस साथी की ही मौत हो जाएगी.
मौत का ये लाइव वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. सोशल मीडिया पर जिसने भी यह वीडियो देखा उसके होश उड़ गए. जानकारी के मुताबिक, रेड्डीपल्लम में मोहनसुंदरम नामक शख्स अपने दोस्तों के साथ मिलकर टायर पंक्चर की दुकान चलाता है. सोमवार को वह टायर का पंक्चर ठीक कर रहा था. तभी जोरदार धमाके के साथ टायर उछलकर कई फीट ऊपर हवा में उछला.
उस जगह धुआं ही धुआं हो गया. पास में ही मोहनसुंदरम के दो साथी खड़े थे. धमाके की आवाज सुनकर वे मोहनसुंदरम की तरफ दौड़कर पहुंचे. लेकिन तभी हवा में उछला टायर मोहनसुंदरम के साथी राजकुमार के ऊपर आ गिरा, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. दूसरे साथी को भी चोट आई.
तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि, दूसरे साथी का इलाज अभी जारी है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











