
Video: दिल्ली में फिर चाकूबाजी... सरेराह युवक की चाकू से गोदकर हत्या, नाबालिग हैं आरोपी
AajTak
दिल्ली में एकबार फिर युवक की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. युवक को 8 नाबालिगों ने घेरकर पीटा और फिर चाकू से गोद दिया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है. पुलिस ने सभी आरोपी नाबालिगों को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
दिल्ली में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है. नाबालिग लड़कों ने 20 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. उसे छाती-पेट में चाकू मारा गया था. घटना राजधानी के थाना संगम विहार में 9 सितंबर को शाम साढ़े सात बजे हुई थी. संगम विहार थाना पुलिस ने 8 नाबालिग को हिरासत में लिया है. उनके पास में चाकू भी बरामद किया है. हमले में घायल लड़के की सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई.
दरअसल, संगम विहार की गली नंबर 523 में रहने वाले 20 साल के युवक दिलशाद पुत्र मोहम्मद अफसर की हत्या की गई है. पिता ने बताया कि शनिवार शाम को बेटा दिलशाद घर के बाहर बैठा हुआ था. उसने 20 रुपए मांगे और फिर घर से चला गया. बेटे ने कहा था कि वह तुरंत ही वापस आ रहा है. पिता के मुताबिक, करीब 7 मिनट बाद दिलशाद खून में लथपथ हुआ घर लौट कर आया. उस पर चाकू से हमला किया गया था. करीब आठ-नौ लड़कों ने बेटे पर हमला बोला था.
अस्पताल वालों ने दी थी पुलिस को सूचना
दिलशाद की मां ने बताया कि बेटा जब घर वापस लौटा तो वह सीढ़ी से ही "अम्मी,अम्मी'' की आवाज लगा रहा था. हम लोगों ने उसे इलाज के लिए तुगलकाबाद एक्सटेंशन के मजीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था. यहां से बेटे को सफदरजंग रेफर कर दिया गया था. मामले पर जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने कहा कि मजीदिया हॉस्पिटल से पुलिस को सूचना मिली थी कि चाकू के हमले का घायल भर्ती किया गया है. दिलशाद की छाती-पेट पर चाकू के हमले के गहरे निशान थे. उसे यहां से सफदरजंग रेफर कर दिया गया था.
देखें वीडियो...
घटना का सीसीटीवी आया सामने

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







