
Video: तेज रफ्तार कार ने पांच राहगीरों को कुचला, एक की मौत, 4 घायल
AajTak
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पांच राहगीरों को कुचल दिया, जिसमें 18 वर्षीय अदनान की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. कार पर 'एसडीएम' लिखा था और चालक नशे में बताया जा रहा है. पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के करावल नगर मेन रोड पर देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पांच राहगीरों को कुचल दिया. इस हादसे में 18 वर्षीय अदनान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके के करावल नगर मैंन रोड पर हुई. यहां शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने पांच राहगीरों को कुचला दिया. इस हादसे में 18 वर्षीय अदनान की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना मौके पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फिलहाल, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. वहीं, बताया जा रहा है कि कार के आगे और पीछे एसडीएम लिखा हुआ है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली: यशोभूमि फ्लाईओवर के पास आपस में टकराने के बाद दो कार में लगी आग, जिंदा जल गया शख्स
देखें वीडियो...
पुलिस के मुताबिक, कार चला रहा युवक नशे में था. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. बताया जा रहा है कि अदनान अपनी चार बहनों और तीन भाइयों में सबसे छोटा था. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है. वहीं, घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










