Video: जंगल से निकला बाघ बीच सड़क पर आकर बैठा, गाड़ियों के थम गए चक्के
AajTak
लखीमपुर खीरी के ढखेरवा इलाके में बाघ के अचानक से सड़क पर आ जाने से कई घंटों तक ट्रैफिक जाम लगा रहा. इस दौरान एक युवक ने बाघ का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. साथ ही वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बाघ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह जंगल से भटकते हुए बीच सड़क पर आकर बैठ गया. इसके चलते सड़क पर कई घंटों तक जाम लगा रहा. वीडियो निघासन थाना क्षेत्र के ढखेरवा इलाके का है. बताया जा रहा है कि बाघ दुधवा टाइजर रिजर्व के जंगल से भटक कर यहां आ गया था.
पिछले कई दिनों से कई लोगों को वह ढखेरवा इलाके के आस-पास घूमता हुआ भी दिखाई दिया. लेकिन सोमवार देर रात बाघ अचानक से सड़क पर आकर बैठ गया. बाघ को देखते ही लोगों के होश उड़ गए. लोगों ने अपने वाहन पीछे ही खड़े कर दिए. किसी की भी हिम्मत नहीं थी कि वह बाग के पास भी जा सके.
इस दौरान एक युवक ने बाघ का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जानकारी के मुताबिक, लोगों ने बाघ के इस तरह घूमने की सूचना वन विभाग को भी दी. जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही बाघ को पकड़ लिया जाएगा.
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने कहा कि यह इलाका जंगल से सटा हुआ है. कुछ ही दूरी पर जंगल है. बाघ वहां से निकल कर आ गया होगा. हम लोगों से अपील करते हैं कि वे उसे न छेड़ें.
इससे पहले जिले के पलिया गांव में बीच सड़क पर कोबरा सांप और नेवले की लड़ाई देखने को मिली थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. दोनों की लड़ाई देखने के लिए वहां भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. लोग देखना चाहते थे कि दोनों की लड़ाई में किसकी जीत होती है.
बीच सड़क पर आ गए थे सांप-नेवला जानकारी के मुताबिक, पलिया कस्बे से पटीहन गांव को जाने वाली सड़क से कुछ राहगीर गुजर रहे थे. तभी उन्होंने देखा कि सांप और नेवला लड़ते-लड़ते खेत से सड़क पर आ गए हैं. लोग वहीं रुक गए और उन्होंने बाकी लोगों को भी आगे जाने से रोका. लोग तब तक वहां खड़े रहे जब तक कि कोबरा-नेवले की लड़ाई खत्म नहीं हो गई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








