
Video:छत में छिपा था अजगर, अचानक टूटकर नीचे गिरा; देखकर सहम गए घरवाले!
AajTak
मलेशिया के कम्पुंग ड्यू के कामुनटिंग इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया. एक परिवार के घर की छत के अंदर एक जंगली अजगर ने अपना ठिकाना बना लिया. धीरे-धीरे वह 5.5 मीटर लंबा और 80 किलो से भी ज्यादा भारी हो गया. परिवार को इसकी भनक तब लगी जब छत में हलचल महसूस हुई.
सोशल मीडिया पर अजगरों से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. कभी उनके शिकार करने के हैरान कर देने वाले तरीके चर्चा में रहते हैं, तो कभी उनका विशाल आकार. कई बार अजगर घरों में भी छिपकर अपना बसेरा बना लेते हैं, और लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगती. बाथरूम के फ्लश से लेकर किचन के कोने तक, ऐसे कई अजगर देखे जा चुके हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं.
मलेशिया के कम्पुंग ड्यू के कामुनटिंग इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया. एक परिवार के घर की छत के अंदर एक जंगली अजगर ने अपना ठिकाना बना लिया. धीरे-धीरे वह 5.5 मीटर लंबा और 80 किलो से भी ज्यादा भारी हो गया. परिवार को इसकी भनक तब लगी जब छत में हलचल महसूस हुई. घबराए घरवालों ने तुरंत सिविल डिफेंस टीम को सूचना दी.
22 नवंबर की सुबह लगभग 8 बजे, सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. टीम ने छत में छेद किया, तो अजगर भरभरा कर सीधे कमरे के सोफे पर गिर पड़ा. वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर का आधा शरीर सोफे पर था और आधा जमीन पर.
देखें वायरल वीडियो
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. वीडियो में दिखाया गया है कि अजगर का एक हिस्सा छत पर फंसा हुआ था, लेकिन कुछ ही देर में वह खुद को बाहर खींचकर जमीन पर गिरा लेता है. सिविल डिफेंस टीम ने इस विशाल अजगर को जिंदा पकड़ लिया और उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया.
स्थानीय समाचार एजेंसी न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक, इस घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. घर के सदस्य अजगर की इस तरह की एंट्री से काफी डर गए थे. फिलहाल अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में वापस छोड़ दिया गया है, और यह घटना अब चर्चा का विषय बन गई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











