
VIDEO: छत पर चढ़कर सांड ने मचाया आतंक, बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड की टीम
AajTak
UP News: सम्भल जिले में आवारा पशुओं का आतंक लगातार जारी है. यहां अक्सर चौराहों और हाईवे पर आवारा जानवरों का दंगल देखने के लिए मिलता है. इसी क्रम में अब एक ग्रामीण की छत पर सांड का आतंक देखने के लिए मिला है. मामला चंदौसी कोतवाली इलाके का है.
यूपी के सम्भल जिले में एक घर की छत पर सांड चढ़ गया. इसके बाद उसने ऐसा आतंक मचाया कि पशु विभाग और दमकल विभाग की टीम को बुलाना पड़ा. टीम ने लोगों की मदद से 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसको नीचे उतारा.
मामला चंदौसी कोतवाली इलाके का है. यहां एक ग्रामीण के घर की छत पर सांड चढ़ गया. उसको देखकर लोग इकट्ठा हो गए और शोर मचाना शुरू कर दिया. लोगों ने उसे नीचे उतारने की काफी कोशिशें की लेकिन वो छत पर ही इधर-उधर घूमता रहा.
फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची
इसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर चंदौसी फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने सांड को नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए लेकिन वो काबू में नहीं आया.
रस्सी से बांधकर सांड को छत से नीचे उतारा
आवारा सांड का आतंक बढ़ता हुआ देख पशु विभाग के डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया. इसके बाद डॉक्टर ने सांड को इंजेक्शन लगाकर शांत किया. फिर दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से सांड को रस्सी से बांधकर छत से नीचे उतारा. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










