
Video: चौथी मंजिल पर आग में फंसे थे मां-बच्चे, फायर ब्रिगेड से पहले आए पुलिसकर्मी, बचा ली सभी की जान
AajTak
राजधानी नई दिल्ली के पालम स्थित साध नगर इलाके में एक इमारत की चौथी मंजिल भीषण आग से धधक उठी. आग की लपटों के बीच एक महिला और उसके दो बच्चे फंस गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे. इसी दौरान सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए ऊपरी मंजिल पर फंसे तीनों लोगों की जान बचा ली. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
राजधानी नई दिल्ली के पालम स्थित साध नगर इलाके के एक मकान में अचानक आग लग गई. छत पर फंसी महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ मदद के लिए शोर मचाने लगी. मामले की सूचना पीसीआर समेत स्थानीय पुलिस को मिली. मौके पर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास और कॉन्स्टेबल मनोज ने समय की नजाकत को देखते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी. दोनों बगल की बिल्डिंग के रास्ते बिना समय गवाएं ऊपर पहुंचे और महिला और उसके बच्चे को रेस्क्यू करके बचा लिया.
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर बने घर में जांबाज पुलिसकर्मी बिना किसी संसाधन के दीवार के सहारे ऊपर पहुंचते हैं और आग के बीच फंसे लोगों को बचा लेते हैं. इस तरह अपने जिले के सिपाहियों के बहादुरी भरे कार्य को देख इलाके के नए DCP का गर्व से सीना चौड़ा हो गया है. देखें Video:
साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक डीसीपी मनोज ने बताया कि जिस तरह हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास और कॉन्स्टेबल मनोज ने साहस भरे कार्य कर 3 लोगों की जान बचाई है, इसके लिए उन्हें दिल्ली पुलिस की ओर से पुरुस्कृत किया जाएगा.
हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास और कांस्टेबल मनोज ने कहा कि यह हमारा फर्ज था, जिसे हमने निभाया है. जानकारी मिलते ही तुरंत बिना समय गंवाए हम मौके पर पहुंचे और पड़ोस की छत से किसी तरह आग की लपटों से घिरे मकान की चौथी मंजिल पर पहुंचे और फंसे लोगों को बचा पाए. यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है.
जाबांज पुलिसकर्मियों ने कहा, हमारे सीनियर अधिकारी हमेशा हम सभी को मोटिवेट करते रहते हैं, जिसके परिणामस्वरूप हमने आग में फंसे लोगों को बचा लिया, क्योंकि जानकारी मिलते ही मौके पर फायर टेंडर यानी दमकल की गाड़ियां तो आ नहीं पातीं और उधर लगातार ऊपर से शोर आ रहा था, ऐसे में हमने खुद ही अपना डिसीजन लिया और उन दोनों को बचाया.
पालम एसएचओ पारसनाथ वर्मा ने बताया कि आग में फंसे लोगों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर फायर बिग्रेड की 3 गाड़ियों और एम्बुलेंस को भी बुला लिया लाया गया था. टीम ने समय पर आग पर काबू पाया. लेकिन इस दौरान रेस्क्यू में हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास और कॉन्स्टेबल मनोज चोटिल हो गए. उन्हें भगत चंद्र हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट के लिए एडमिट कराया गया था, जहां शुरुआती उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








