
Video: घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे दबंग, मना करने पर पड़ोसियों की कर डाली पिटाई
AajTak
Uttarakhand News: उधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का वीडियो वायरल हुआ. जिसमें दबंग युवकों द्वारा एक परिवार के कुछ लोगों और नाबालिग किशोरी को घर से खींचकर मारपीट करते देखा गया. पुलिस के पास वीडियो पहुंचा तो मामला दर्ज करके आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पटाखे फोड़ने को लेकर मारपीट का एक और नया मामला सामने आया है. यहां रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में पटाखा फोड़ने के दौरान दबंग युवकों ने एक परिवार के कुछ लोगों और नाबालिग किशोरी को घर से खींचकर पीटा. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है.
घटना दीपावली की रात्रि की बताई जा रही है. तब से लेकर पीड़ित परिवार मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहा था. अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के पास आई तहरीर में ट्रांजिट कैंप निवासी व्यक्ति ने बताया कि 24 अक्टूबर को घर के सामने कुछ युवक दरवाजे पर पटाखे फोड़ रहे थे, जब उनको ऐसा करने से मना किया गया तो वह मारपीट पर उतर आए.
इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित की नाबालिग बेटी को घर से खींच लिया और छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ डाले. अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 6 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है.
उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बता दें कि इससे पहले भी रुद्रपुर में पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक कि जान चली गई थी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








