
Video: कौन हैं 'साइकिल वाले अंकल', जिनकी सुरीली आवाज के लोग हुए दीवाने
AajTak
इन दिनो सोशल मीडिया पर साइकिल वाले अंकल के वीडियो धूम मचा रहे हैं. वे जयपुर में साइकिल पर घूम-घूम कर भगवान के भजन गाते हैं. किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो लाखों लोगों ने उसे पसंद दिया. इसके बाद उनके कई और वीडियो भी वायरल हुए. चलिए जानते हैं इन साइकिल वाले अंकल के बारे में...
'कच्चा बादाम' वाले अंकल के बाद सोशल मीडिया पर एक ओर साइकिल वाले अंकल का वीडियो वायरल हुआ है. उनकी सुरीली आवाज का हर कोई दीवाना बन बैठा है. मंदिर के बाहर साइकिल पर सवार होकर भजने गुनगुनाते के इनके कई वीडियो वायरल हुए हैं. जिसके बाद हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है की आखिर यह हैं कौन और करते क्या हैं.
साइकिल वाले अंकल का नाम मुकेश कुमार नायक है और वो जयपुर के रहने वाले हैं. 50 साल के मुकेश पेशे से सिंगर या राजस्थानी भजन गायक नहीं हैं. बल्कि, सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. साथ ही खाली समय में बंगलों की साफ-सफाई भी करते हैं.
भजन तो वो केवल शौकिया तौर पर गाते हैं. लेकिन उनका एक वीडियो पिछले दिनों काफी वायरल हुआ था. मुकेश को जब पता चला कि उनका भजन गाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तो वे काफी खुश हुए. उन्हें यह जानकर काफी अच्छा लगा कि लोग उनके वीडियो को इतना प्यार दे रहे हैं. इसके बाद उनके कई वीडियो वायरल हुए.
बचपन से है भजन गाने का शौक 'आजतक' से बातचीत के दौरान साइकिल वाले अंकल के नाम से फेमस मुकेश कुमार ने बताया कि, वो बचपन से गाने के शौकीन रहें है और उनकी उम्र का आधा पड़ाव भी भजन गाने में गुजर चुका है. दो वक्त की रोटी और 4 बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और शादी के लिए प्राइवेट नौकरी करते हैं. लेकिन इस बीच भगवान की भक्ति कभी नहीं छोड़ते. वो कहते हैं कि भजन गाकर ही वो भगवान को रिझा सकते हैं इसलिए भगवान के दर पर 2 घंटे पूजा-पाठ के बाद भी वो साइकिल पर जोर-जोर से भजन गाते रहते हैं.
'कई लोग बोलते हैं पागल' उन्होंने बताया कि हालांकि चलते फिरते कई राहगीर उन्हें पागल भी बोलते हैं लेकिन वो उनकी परवाह नहीं करते हैं. उनका कहना है कि यदि बाबा की भक्ति में लोग उन्हें पागल बोलते हैं तो वो पागल ही सही. मीरा भी भगवान कृष्ण की भक्ति में पागल थीं. भगवान की भक्ति में जो पागल होते हैं वो ही उनके दर्शन कर पाते हैं.
खुद भी लिखते हैं भजन मुकेश कुमार ने बताया कि वो खुद भी भजन लिखते हैं. फिर उन्हीं भजनों को वो साइिकल पर घूम-घूमकर गुनगुनाते हैं. इसके लिए वो किसी तरह का कोई अभ्यास नहीं करते और ना ही किसी से क्लास लेते हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








