
Video: आईसलैंड में ज्वालामुखी फटा, हर तरफ बहने लगा लाल लावा
Zee News
ये ज्वालामुखी आइसलैंड की राजधानी रेकजाविक से महज 40 किलोमीटर की दूरी पर है. जब ये ज्वालामुखी फटा, तो आसमान में काफी ऊंचाई तक लपटें जाती दिखी.
रेकजाविक: यूरोप के सुदूर उत्तरी पश्मिची हिस्से में बसे आइसलैंड की आबादी यूं तो बहुत कम है. इस देश का बड़ा हिस्सा हमेशा बर्फ से ढका रहता है, लेकिन इस देश में 32 ऐसे ज्वालामुखी हैं, जो रह रह कर आग उगलते रहते हैं. ऐसी ही ताजी घटना में एक ज्वालामुखी जब फटा, तो पूरी दुनिया हैरान रह गई. क्योंकि इस ज्वालामुखी के मुंह से न तो धुआं निकला और न ही राख, बल्कि लाल लावे का ऐसा सैलाब निकला कि आसमान तक लाल रोशनी से भर गई. A new video of the eruption at Geldingardalur valley in Reykjanes peninsula. Taken from the Coast Guard helicopter. ये ज्वालामुखी आइसलैंड की राजधानी रेकजाविक से महज 40 किलोमीटर की दूरी पर है. जब ये ज्वालामुखी फटा, तो आसमान में काफी ऊंचाई तक लपटें जाती दिखी. इस बात की आशंका पहले सी ही जाहिर की जा रही थी कि यह ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



