
Vi का खास प्लान, अनलिमिडेट डेटा और कॉल, साथ में Amazon Prime और Disney+ Hotstar फ्री
AajTak
Vi Recharge Plan: वोडाफोन आइडिया के पोर्टफोलियो में एक खास रिचार्ज प्लान है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिडेट डेटा और कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है. आइए जानते हैं इस प्लान की कीमत और खास बातें.
टेलीकॉम कंपनियां कई तरह के प्लान्स ऑफर करती हैं. प्रीपेड और पोस्टपेड पोर्टफोलियो में कंपनी के कुछ खास प्लान्स भी होते हैं, जो आकर्षक ऑफर्स के साथ आते हैं. वोडाफोन आइडिया भी ऐसा ही एक खास प्लान ऑफर करता है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा के साथ कई दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं, जो स्टैंडर्ड प्लान्स में नहीं मिलेंगे.
Vi के पोस्टपेड पोर्टफोलियो में भी ऐसा ही एक प्लान है. इस प्लान में कंज्यूमर्स को रेगुलर सर्विसेस के साथ एंटरटेनमेंट का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलता है. इस प्लान की कीमत 699 रुपये है. आइए जानते हैं वोडाफोन आइडिया के इस प्लान की खास बातें.
वैसे तो Vi के पोस्टपेड पोर्टफोलियो में कई खास प्लान्स मौजूद हैं, लेकिन यह प्लान अपने बेनिफिट्स की वजह से आकर्षक बन जाता है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिडेट डेटा के साथ कई OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. इस रिचार्ज के साथ यूजर्स को SMS बेनिफिट्स भी मिलेंगे.
प्लान के लिए यूजर्स को हर महीने 699 रुपये खर्च करने होंगे. इसमें यूजर्स को Amazon Prime और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. साथ ही कस्टमर्स को Vi movies & TV का VIP एक्सेस मिलेगा.
वोडाफोन आइडिया रिचार्ज प्लान में यूजर्स को ZEE5, Voot Select, Lionsgate Play के कंटेंट का एक्सेस मिलेगा. इन सभी प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट को आप Vi movies & TV पर देख सकेंगे. इसके अलावा यूजर्स को Amazon शॉपिंग बेनिफिट्स भी मिलेंगे.
इस प्लान में यूजर्स को एक महीने की वैलिडिटी मिलती है. यानी बिलिंग साइकिल एक महीने का होगा. प्लान में सिर्फ एक यूजर को ही टेलीकॉम सर्विसेस मिलती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










