
Venus Transit 2021: गुरु वक्री होने के दो दिन बाद ही शुक्र कर रहे हैं राशि परिवर्तन, मेष से मीन राशि तक का जानें राशिफल
ABP News
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में गुरु वक्री (Guru Vakri 2021) होने के बाद शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है.कर्क राशि (Kark Rashi) में शुक्र का राशि परिवर्तन ( Shukra Gochar 2021) हो रहा है.शुक्र का राशि परिवर्तन (Venus Transit In Cancer 2021), सभी 12 राशियों पर प्रभाव डाल रहा है.
Venus Transit In Cancer 2021: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को भोग, विलास और सुख- सुविधाओं का कारक माना गया है. शुक्र का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व रखता है. शुक्र का ग्रह का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि शुक्र के राशि परिवर्तन से ठीक दो दिन पूर्व देव गुरु बृहस्पति कुंभ राशि में वक्री हो जाते हैं. गुरु 20 जून रविवार को वक्री हो रहे हैं, वहीं शुक्र 22 जून मंगलवार को राशि परिवर्तन कर रहे हैं. कर्क राशि में शुक्र गोचर 2021 (Venus Transit In Cancer 2021)पंचांग के अनुसार 22 जून, मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 07 मिनट पर कर्क राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन होगा. शुक्र 17 जुलाई 2021 तक इसी राशि में रहेंगे. इसके बाद सिंह राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन होगा. आइए जानते हैं शुक्र गोचर का राशिफल-More Related News













