
Vat Savitri Purnima Vrat 2023: वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत है आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और इस दिन का महत्व
AajTak
Vat Savitri Purnima 2023: वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत 03 जून यानी आज रखा जा रहा है. देश के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, गुजरात में मुख्य रूप से मनाया जाता है. कुछ जगह पर इस पूर्णिमा को ज्येष्ठ पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.
Vat Savitri Purnima Vrat 2023: ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा सबसे पवित्र और शुभ मानी जाती है. इस बार वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत 03 जून यानी आज ही रखा जा रहा है. इस दिन स्नान-दान करना सबसे फलदायी भी माना जाता है. साथ ही इस दिन वट वृक्ष की पूजा भी की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई भी व्यक्ति इस दिन गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना के पश्चात दान दक्षिणा करता है तो उस व्यक्ति की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं. साथ ही आज से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु अमरनाथ की यात्रा के लिए गंगाजल लेकर आने की शुरुआत आज के दिन से ही आरंभ होती हैं.
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत शुभ मुहूर्त (Vat Savitri Purnima Vrat 2023 Shubh Muhurat)
वट सावित्री पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 03 जून यानी आज सुबह 11 बजकर 16 मिनट से होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 04 जून यानी कल सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत 03 जून यानी आज ही रखा जा रहा है. वहीं आज 3 शुभ योग यानी रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग का निर्माण भी होने जा रहा है. रवि योग आज सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. शिव योग की शुरुआत 02 जून यानी कल शाम 05 बजकर 10 मिनट पर हो चुकी है और इसका समापन 03 जून यानी आज दोपहर 02 बजकर 48 मिनट पर होगा. वहीं, सिद्ध योग आज दोपहर 02 बजकर 48 मिनट से 04 जून यानी कल सुबह 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगा.
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत पूजन मुहूर्त (Vat Savitri Purnima Vrat 2023 Pujan Muhurat)
पूजा का शुभ मुहूर्त- 3 जून यानी आज सुबह 07 बजकर 07 मिनट से सुबह 08 बजकर 51 मिनट तक दोपहर में पूजा का मुहूर्त- आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से शाम 05 बजकर 31 मिनट तक लाभ-उन्नति मुहूर्त - आज दोपहर 02 बजकर 03 बजे से दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- आज दोपहर 03 बजकर 47 बजे से शाम 05 बजकर 31 मिनट तक
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत पूजन विधि (Vat Savitri Purnima Vrat Pujan Vidhi)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










