
Vat Purnima Vrat 2022: आज है वट पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
AajTak
Vat Purnima Vrat Date & Shubh Muhurat 2022: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को वट पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है. महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन वट वृक्ष की पूजा की जाती है. वट पूर्णिमा व्रत का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि के बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Vat Purnima Vrat 2022 Date & Shubh Muhurat 2022: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को वट पूर्णिमा व्रत (Vat Purnima Vrat) रखा जाता है. ज्येष्ठ माह की अमावस्या (30 मई 2022) को जो वट सावत्री व्रत रखा गया था, उस दिन उत्तर भारत में यूपी, एमपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि जगहों पर व्रत रखते हैं. वहीं, गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत में पूर्णिमा के दिन जो व्रत रखा जाता है, उसे वट पूर्णिमा व्रत के नाम से जानते हैं.
इस बार यह व्रत 14 जून 2022 को रखा जाएगा है. इस व्रत को सुहागिन महिलाएं रखती हैं. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के साथ बरगद के पेड़ की भी पूजा की जाती है. इस पूजा से पति की उम्र लंबी होती है और घर में सुख-शांति आती है. आइए जानते हैं वट पूर्णिमा व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री और महत्व.
वट पूर्णिमा मुहूर्त 2022 (Vat Purnima 2022 Shubh Muhurat)
वट पूर्णिमा व्रत मंगलवार, जून 14, 2022 को है. व्रत का मुहुर्त 14 जून, 2022 सुबह 9:40 मिनट से 15 जून, 2022 सुबह 5:28 तक रहेगा.
वट पूर्णिमा व्रत का महत्व (Importance of Vat Purnima Vrat)
वट पूर्णिमा व्रत सौभाग्यवती महिलाओं का मुख्य पर्व है. इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्यवती रहने की कामना करती हैं. इस दिन सत्यवान-सावित्री की यमराज के साथ पूजा की जाती है. माना जाता है कि वट सावित्री की पूजा से घर में सुख-समृद्धि और माता लक्ष्मी का वास होता है. सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










