
Vastu Upay: तुरंत छोड़ दें ये बुरी आदतें, जीवन में आ सकती है गरीबी, ग्रह दोष कर देगा बर्बाद
AajTak
Vastu Upay:वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की ऊर्जा के साथ-साथ हमारी जीवनशैली और आदतें भी हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं. कई बार हम छोटी-छोटी आदतों को महत्व नहीं देते, लेकिन यही आदतें हमारे भीतर नकारात्मक ऊर्जा पैदा करके वास्तु दोष या ग्रह दोष को बढ़ा देती हैं.
Vastu Upay: हम अक्सर अपनी रोजमर्रा की कुछ आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र और ज्योतिष दोनों ही बताते हैं कि हमारी छोटी-छोटी आदतें हमारे जीवन की दिशा बदलने की क्षमता रखती हैं. ये आदतें न केवल हमारे स्वभाव और सोच पर असर डालती हैं, बल्कि हमारी कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर भी असर डालती हैं. जब ग्रह कमजोर होते हैं या दूषित होते हैं, तो जीवन में बिना वजह रुकावटें, आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है.
वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ ग्रहों की खराब स्थिति ही नहीं, बल्कि हमारा आचरण, व्यवहार और दिनचर्या भी ग्रहों को कमजोर या मजबूत बनाती है. इसलिए अच्छी आदतें अपनाना और गलत आदतों से दूर रहना बेहद जरूरी है.
देर से सोना और देर से उठना (सूर्य दोष)
सूर्य ऊर्जा, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य का कारक माना जाता है. देर रात तक जागना और सुबह देर से उठना सूर्य को कमजोर करता है. इससे थकान, आलस्य, निर्णय क्षमता की कमी और करियर में बाधाएं आ सकती हैं. ज्योतिष के अनुसार, जो व्यक्ति सूर्योदय से पहले या सूर्योदय के समय उठता है, उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता बढ़ती है.
जलन की भावना (राहु दोष)
दूसरों से जलना या ईर्ष्या रखना राहु को प्रभावित करता है. राहु दूषित होने पर भ्रम, तनाव, मानसिक अशांति और रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती है. साफ मन और सकारात्मक सोच राहु को शुभ बनाती है. राहु दोष बढ़ने की वजह से पूरे होते हुए काम रुकने लगते हैं. लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ता है.

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












