
Vastu Tips: बासी रोटी तबाह कर देगी घर की बरकत! कभी किचन में न रखें ये 4 चीजें
AajTak
वास्तु शास्त्र में रसोई घर को ऊर्जा का केंद्र माना गया है. वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, किचन में कुछ गलत चीजें रखने से घर की बरकत खत्म हो सकती है. तरक्की रुक जाती है और आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रसोई घर को एक बड़ा ही खास स्थान माना गया है. वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि रसोई घर केवल खाना बनाने की जगह नहीं है, बल्कि यह स्थान घर की ऊर्जा को भी नियंत्रित करता है. उनका मानना है कि रसोई घर में कुछ खास चीजों के होने से घर की सारी बरकत खत्म हो जाती है. उन्नति रुक जाती है. इंसान पाई-पाई को मोहताज हो जाता है. इसलिए इन चीजों को जल्द से जल्द बाहर कर देना चाहिए.
बासी या खराब भोजन रसोई घर में बासी राटी या बासी खाना कभी नहीं रखना चाहिए. यह एक गलती न केवल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होती है, बल्कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ाती है. गरीबी ऐसे लोगों का पीछी मरते दम तक नहीं छोड़ती है. इसलिए घर में सड़ा गला खाना कभी न रखें.
टूटे-चटके बर्तन रसोई में टूटे या चटके हुए बर्तन भी कभी न रखें. टूटी-फूटी क्रॉकरी किचन की सुंदरता तो कम करती ही है, साथ ही आर्थिक मोर्चे पर तंगी भी लेकर आती है. ऐसे लोग हमेशा कर्ज-उधार के झंझट में फंसे रहते हैं. इनके सिर से कभी कर्जों का भार कम नहीं होता है. दुख-दरिद्रता से बचने के लिए ऐसे बर्तनों को तुरंत बाहर कर दें.
जंग लगे औजार किचन में भूलकर भी चाकू, कैंची या कोई भी जंग लगा उपकरण या औजार नहीं रखना चाहिए. ऐसे औजार दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ाने के साथ-साथ नकारात्मकता ऊर्जा के प्रवाह को भी बढ़ाते हैं. जंग लगी चीजें रसोई घर में रखना बहुत ही अशुभ माना गया है. ऐसी चीजें देवी-देवताओं की कृपा में बड़ा अवरोध हो सकती हैं. इसलिए ऐसे औजारों, उपकरणों को भी घर से बाहर कर देना ही उचित होता है.
कचरा या गंदगी रसोई घर में कूड़ा-कचरा या गंदगी बिल्कुल न फैलाएं. जो लोग ऐसा करते हैं, उन पर मां अन्नपूर्ण कभी कृपा नहीं करती हैं. ऐसे लोगों के यहां अन्न-धन के भंडार हमेशा खाली रहते हैं. फलस्वरूप घर में आर्थिक तंगी और अशांति बढ़ती है. घर के सदस्यों में तनाव बढ़ता है. रात को भोजन के बाद रसोई में साफ-सफाई करके ही सोना चाहिए.

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












