
Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाते समय करें इन नियमों का पालन, खुलेगा रुठा भाग्य
AajTak
वास्तु में मनी प्लांट के पौधे को घर पर लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं किन नियमों का पालन करके आप इस पौधे की मदद से अपना रुठा भाग्य चमका सकते हैं और घर से नकारात्मकता को दूर भगा सकते हैं.
घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई तरह के पौधे लगाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, तो एक पौधा ऐसा भी होता है जो न सिर्फ आपके घर की सुदंरता बढ़ाता है बल्कि आपकी आर्थिक स्थित में भी सुधार ला सकता है. ऐसे में कुछ लोग इसे घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगा देते हैं. वास्तु में मनी प्लांट के पौधे को घर पर लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं किन नियमों का पालन करके आप इस पौधे की मदद से अपना रूठा भाग्य चमका सकते हैं और घर से निगेटिविटी को दूर भगा सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को घर के अग्नेय दिशा में लगाना सबसे उचित माना जाता है. इस दिशा में ये पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. मनी प्लांट को हमेशा साउथ ईस्ट जोन में रखना शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार साउथ ईस्ट जोन भगवान श्री गणेश की दिशा होती है. मनी प्लांट का पौधा पैसे, अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है. घर के इस कोने में इसे रखने से व्यक्ति का भाग्य खुल सकता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










