Vastu Tips: घर की दीवार में दरार बर्बादी का संकेत, ये वास्तु टिप्स बनाएंगे अमीर
AajTak
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व होता है. मुख्य रूप से पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण ये चार दिशाएं होती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन चार दिशाों में से एक दिशा उत्तर यानी north direction भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है. इसलिए घर बनवाते समय हमेशा दिशा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है. माना जाता है कि उत्तर दिशा का वास्तु अगर सही हो तो घर-परिवार में धन-समृद्धि का आगमन होता है. आइए जानते हैं कि घर की उत्तर दिशा में कौन से दोषों को दूर करने से घर की सुख-शांति बनी रहती है.
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व होता है. मुख्य रूप से पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण ये चार दिशाएं होती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन चार दिशाों में से एक दिशा उत्तर यानी north direction भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है. इसलिए घर बनवाते समय हमेशा दिशा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है. वास्तु के अनुसार, घर की दीवारों में दरार अशुभ माना जाता है. ये घर-परिवार में वाद-विवाद का संकेत देता है. ऐसे में घर के सदस्यों के बीच प्यार बनाएं रखने के लिए सुनिश्चित करें कि उत्तर दिशा में किसी भी दीवार में दरार ना हो. अगर ऐसा है तो तुरंत ठीक करवाएं. वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में पानी का नल कभी नहीं लगाना चाहिए. इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










