
Vastu Tips: गणपति का यह आसान उपाय दूर करेगा वास्तु दोष, कभी खाली नहीं होगी पैसों की तिजोरी
AajTak
Vastu Tips: भगवान गणेश प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता और बुद्धि प्रदाता हैं. गणपति की कृपा से घर के समस्त वास्तु दोष दूर हो सकते हैं. घर के मुख्य द्वार, पूजा स्थान और रसोई घर से जुड़ा वास्तुदोष गणपति की कृपा से दूर हो सकता है.
Vastu Tips: घर में संपन्नता के बावजूद सुख की कमी वास्तु दोष की ओर इशारा करती है. कई बार छोटे से वास्तु दोष के कारण जीवन में बड़ी-बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ज्योतिष के जानकार कहते हैं कि अगर वास्तु से जुड़ी कोई समस्या है तो उसे श्रीगणेश की कृपा से दूर किया जा सकता है. आइए आपको वास्तु दोष से छुटकारा दिलाने के कुछ विशेष उपाय बताते हैं.
गणेश और वास्तु का संबंध भगवान गणेश प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता और बुद्धि प्रदाता हैं. गणपति की कृपा से घर के समस्त वास्तु दोष दूर हो सकते हैं. घर के मुख्य द्वार, पूजा स्थान और रसोई घर से जुड़ा वास्तुदोष गणपति की कृपा से दूर हो सकता है. कार्यस्थल के वास्तु दोष गणेश जी की मूर्ति से नष्ट हो सकते हैं. ज्योतिष और वास्तु में भगवान गणेश की विभिन्न रंग की मूर्तियों का प्रयोग होता है. अलग-अलग रंग की प्रतिमाएं घर के विशेष स्थानों पर लगाने से वास्तु दोष दूर होता है.
गणपति की कृपा से दूर होगा वास्तु दोष
1. बच्चों के पढ़ने की मेज पर या बच्चों के स्टडी रूम में पीले या हल्के हरे रंग की गणेश जी की मूर्ति रखें. ध्यान रहे कि ढेर सारी गणेश जी की मूर्तियों का संग्रहण न करें. एक स्थान पर केवल एक ही मूर्ति रखें.
2. शयन कक्ष यानी अपने बेडरूम में भगवान की प्रतिमा बिल्कुल न रखें और गणेश जी की तो बिल्कुल नहीं. ये एक गलती आपके दांपत्य जीवन को ग्रहण लगा सकती है.
3. घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा रखना बहुत शुभ माना जाता है. यहां अंदर की तरफ ही गणपति की प्रतिमा लगाएं. बाहर की तरफ भगवान की प्रतिमा कभी नहीं लगानी चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










