
Vastu Tips: इस दिशा में लगा हुआ शीशा बदल देगा आपका भाग्य, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी
AajTak
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, सही दिशा में लगा शीशा धन, सौभाग्य और पॉजिटिव एनर्जी को तेजी से आकर्षित करता है, जबकि गलत दिशा में लगाया गया शीशा जीवन में संघर्ष और आर्थिक अस्थिरता बढ़ा सकता है. चलिए वास्तु के अनुसार, जानते हैं कि किस दिशा में लगाना चाहिए शीशा.
Vastu Tips: हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके आशियाने यानी घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. लोग इसी पॉजिटिव एनर्जी के लिए वास्तु से जुड़े कई उपाय भी करते हैं. इसी में सबसे महत्वपूर्ण कहलाता है आईना यानी शीशा. वास्तु शास्त्र में शीशे से संबंधित बहुत सारे नियमों और उपायों का उल्लेख किया गया है. माना जाता है कि शीशा अगर घर की सही दिशा में लगाया जाए तो इससे धन-दौलत का आगमन होता है और गलत दिशा में लगाया गया शीशा आर्थिक कंगाली और वास्तु दोष लाता है. तो चलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि घर की किस दिशा में शीशा लगाना चाहिए और किस दिशा में शीशा नहीं लगाना चाहिए.
शीशे की सही दिशा
1. उत्तर दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में शीशा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है. दरअसल, उत्तर दिशा कुबेर देवता की मानी जाती है. इस दिशा की दीवार पर शीशा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. इसके अलावा, पैसों और धनखर्च से जुड़ी सभी समस्याओं से निजात मिलता है.
2. पूर्व दिशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की पूर्व दिशा में भी शीशा लगाना बहुत ही लाभकारी माना जाता है. यह दिशा जीवन में पॉजिटिव एनर्जी लाती है और जीवन की सभी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं.













