
सरकार की जरूरी वॉर्निंग, इन स्मार्टफोन और कंप्यूटर पर मंडरा रहा है खतरा, तुरंत करें ये काम
AajTak
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
भारत सरकार की एजेंसी ने स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर यूजर्स के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी ऐपल के डिवाइसेस के लिए जारी की है, जिसमें मल्टीपल वल्नरबिलिटीज का पता चला है. इसकी वजह से हैकर्स डिवाइस को आसानी से निशाना बना सकते हैं.
कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ये वल्नरबिलिटीज iPhone, iPad और मैक सिस्टम को आसानी से निशाना बना सकेंगे. CERT-In ने ये एडवाइजरी 19 मार्च 2026 को जारी की है.
CERT-In की एडवाइजरी में बताया है कि इन वल्नरबिलिटीज का फायदा हैकर्स उठा सकते हैं और डिवाइस का एक्सेस हासिल कर सकते हैं. इसकी मदद से वे आसानी से डिवाइस को निशाना बना सकते हैं.
वल्नरबिलिटीज क्या होते हैं?
वल्नरबिलिटीज असल में कंप्यूटर सिस्टम, नेटवर्क, या सॉफ्टवेयर में मौजूद वह कमजोरी या खामी होती हैं. इसका फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस तक एक्सेस बना सकते हैं और डेटा में सेंधमारी करेंगे.
CERT-In ने किया है पोस्ट













