
Vastu Tips: इस दिशा में खुलता है लॉकर का दरवाजा तो घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी
AajTak
अगर घर के रख रखाव में वास्तु के नियमों का ख्याल रखा जाए तो इंसान सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता है, तरक्की करता है और मुसीबतों से बचा रहता है. इससे आर्थिक, पारिवारिक और सेहत के मोर्चे पर भी कई लाभ होते हैं.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के दोष को दूर करने के अनगिनत उपाय बताए गए हैं. अगर घर के रख रखाव में वास्तु के नियमों का ख्याल रखा जाए तो इंसान सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता है, तरक्की करता है और मुसीबतों से बचा रहता है. इससे आर्थिक, पारिवारिक और सेहत के मोर्चे पर भी कई लाभ होते हैं. आइए आज आपको बताते हैं कि अपने डेली रूटीन में कौन सी 6 बातों का ख्याल रखने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है.
पैसों की तिजोरी या लॉकर- वास्तु के अनुसार घर में तिजोरी, लॉकर या पैसे रखने की अलमारी का दरवाजा हमेशा उत्तर की तरफ खुलना शुभ होता है. तिजारों के पास भूलकर भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए. ऐसा कहते हैं कि तिजोरी के पास रखी झाड़ू घर में धन का सफाया कर देती है.
नमक का पोंछा- घर में साफ-सफाई के दौरान पोंछा लगाया जाता है. वास्तु के अनुसार, अगर सप्ताह में केवल एक दिन पानी में नमक मिलाकर पोंछा लगा लें तो नकारात्मक ऊर्जा के पांव कभी आपकी दहलीज पर नहीं पड़ेंगे. ये काम अगर गुरुवार के दिन किया जाए तो और भी बेहतर होगा.
कांच के बर्तन में नमक- वास्तु के मुताबिक, घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व की दिशा के कोने में कांच की बोतल में नमक भरकर रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है. आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं.
आइने पर परछाई- सोते समय इंसान की परछाई किसी आइने पर पड़ना भी शुभ नहीं माना जाता. इससे दांपत्य जीवन में मुश्किलें बढ़ने लगती हैं. अगर आपके बेडरूम में बिस्तर के ठीक सामने आइना है तो सोते समय उसको ढक देना चाहिए.
तुलसी का पौधा- घर की उत्तर या पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाने घर में सुख-शांति आती है. कहते हैं कि तुलसी के पौधे में देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए इसलिए घर के आंगन या छत पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और पारिवारिक विवाद और क्लेश दूर होते हैं. घर में कांटे वाले पौधे कभी न रखें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










