
Vastu Tips: इंसान को बर्बाद कर देते हैं घर में लगे ये 5 पेड़, तुरंत हटा दें
AajTak
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में पेड़-पौधे लगाने का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसा कहते हैं कि कुछ खास किस्म के पौधे या पेड़ घर के आंगन में रहने से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर के आंगन में लगाना बहुत अशुभ माना जाता है.
पेड़-पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि आर्थिक उन्नति के द्वार भी खोलते हैं. वास्तु शास्त्र में घर में पेड़-पौधे लगाने का विशेष महत्व है. ऐसा कहते हैं कि कुछ खास किस्म के पौधे या पेड़ घर के आंगन में रहने से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर के आंगन में लगाना बहुत अशुभ माना जाता है. आज हम आपको ऐसे पांच पेड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने घर में लगाने से आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है.
पीपल का पेड़- कई त्योहारों और शुभ अवसरों पर पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है. लेकिन वास्तु के अनुसार, अगर घर के आंगन में पीपल का पेड़ मौजूद है तो इससे घर में नकारात्मक प्रभाव आता है और घर के सदस्यों को आर्थिक समस्याएं घेरने लगती हैं. इसलिए हमें पीपल का पेड़ कभी भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए.
इमली का पेड़- इसी प्रकार हमें इमली का पेड़ भी घर के आंगन में लगाने से बचना चाहिए. यह पेड़ नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस इंसान के घर के आंगन में इमली का पेड़ होता है, उसकी आर्थिक स्थिति हमेशा डामाडोल रहती है. इतना ही नहीं इमली का पेड़ घर के सामने रहने से रिश्तों में खटास पड़ने लगती है.
खजूर का पेड़- वास्तु शास्त्र के अनुसार, खजूर के पेड़ को घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए. इस पेड़ से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है. इससे घर में रहने वाले सदस्यों के जीवन में दरिद्रता आती है. साथ ही बने-बनाए कार्य भी बिगड़ने लगते हैं. तरक्की में बाधा उत्पन्न होने लगती है.
बेर का पेड़- घर के सामने लगा बेर का पेड़ भी अशुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार, इसके पेड़ में लंबे-लंबे कांटे होने की वजह से इसे घर के आंगन में लगाना वर्जित माना गया है. जिस घर में बेर का पेड़ होता है, वहां के सदस्यों के बीच कलह शुरू हो जाते हैं. घर का सुख-चैन खत्म हो जाता है और आर्थिक तंगी घेरने लगती है.
मदार का पेड़- जिन पेड़ों से दूध यानी सफेद पदार्थ निकलता है, उन्हें भी आंगन में लगाने से बचना चाहिए. यही वजह है कि मदार का पेड़ भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए. यह पेड़ घर के सामने लगाने से नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देता है. मदार को आक के नाम से भी जाना जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










