
Vastu Shastra : ना करें इन संकेतों को नजरअंदाज, वास्तु के मुताबिक ये 4 इशारे बदल सकते हैं आपकी पूरी जिंदगी!
AajTak
Vastu Shastra : घर के भीतर और उसके आसपास घटने वाली कुछ साधारण-सी दिखने वाली घटनाएं असल में गहरे संकेत लेकर आती हैं. ये संकेत बताते हैं कि ऊर्जा का प्रवाह सकारात्मक दिशा में बढ़ रहा है और जीवन में शुभ परिवर्तन दस्तक देने वाले हैं.
Vastu Shastra : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आसपास घटने वाली कुछ विशेष और स्वाभाविक घटनाएं इस बात का संकेत होती हैं कि ब्रह्माण्ड की सकारात्मक शक्तियां हमारे जीवन और घर पर अपना प्रभाव बढ़ा रही हैं. ये संकेत साधारण दिखने के बावजूद गहरे अर्थ रखते हैं और आने वाले समय में होने वाले शुभ परिवर्तनों की ओर इशारा करते हैं.
कई बार ये घटनाएं बिना किसी पूर्व सूचना के यह संदेश देती हैं कि जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशखबरी का आगमन होने वाला है. वास्तु के अनुसार जब ऐसी शुभ घटनाएं घटती हैं, तो घर की नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है और वातावरण अधिक संतुलित व सकारात्मक बनता चला जाता है.
ऐसी परिस्थितियां न केवल मानसिक शांति देती हैं, बल्कि रुके हुए कामों में तेजी, आर्थिक स्थिति में सुधार और पारिवारिक सुख-शांति का मार्ग भी दिखाती हैं. वास्तु के अनुसार ये संकेत सौभाग्य के द्वार खोलने के साथ-साथ मनोकामनाओं की पूर्ति की दिशा में भी शुभ संकेत माने जाते हैं.
मंदिर की घंटी या शंखनाद की ध्वनि सुनाई देना मंदिर की घंटियों या शंख की पवित्र आवाज सुनाई देना दैवीय ऊर्जा का संकेत माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार ये ध्वनियां वातावरण को शुद्ध करती हैं और नकारात्मक शक्तियों को दूर भगाती हैं. ऐसा माना जाता है कि यह संकेत देवकृपा और आने वाले शुभ समय की सूचना देता है.
गाय और बछड़े का दिखाई देना गाय को माता लक्ष्मी का स्वरूप और बछड़े को उन्नति का प्रतीक माना गया है. यदि घर के सामने या आसपास गाय अपने बछड़े को दूध पिलाती हुई दिखाई दे, तो यह अत्यंत शुभ योग माना जाता है. वास्तु में यह संकेत धन में वृद्धि, पारिवारिक सुख, मानसिक शांति और संतान सुख से जुड़ा होता है. विशेष रूप से अगर बछड़ा घर की दिशा की ओर मुख करके दूध पी रहा हो, तो इसे निकट भविष्य में खुशखबरी मिलने का संकेत माना जाता है. ऐसे समय में गाय को हरी घास या रोटी खिलाना शुभ फल देता है.
तोता या उल्लू का दिखना वास्तु मान्यताओं के अनुसार तोता शुभ समाचार लाने वाला पक्षी माना जाता है. इसका घर या आसपास दिखाई देना सकारात्मक बदलाव का संकेत हो सकता है. वहीं, उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना गया है, इसलिए कुछ विशेष परिस्थितियों में उल्लू का दिखना भी अचानक धन लाभ या रुके हुए कार्यों में सफलता का संकेत माना जाता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








