
Vastu: नहाने के बाद तुरंत सिंदूर लगाना अशुभ, वास्तु की ये 5 गलतियां कर देंगी बर्बाद
AajTak
यदि घर में सारे काम वास्तु के अनुसार किए जाएं तो इंसान खुद-ब-खुद तरक्की की सीढ़ी चढ़ने लगता है. लेकिन वास्तु से जड़ी एक छोटी सी गलती भी इंसान को बर्बाद करने के लिए काफी है. आइए आज आपको जाने-अनजाने होने वाली 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं जिनके वास्तु में बहुत बुरे नतीजे बताए गए हैं.
वास्तु शास्त्र में जीवन को बेहतर बनाने और नकारात्मकता को दूर रखने के तरीके बताए गए हैं. इसमें घर की दिशाओं और वस्तुओं को शुभ और अशुभ घटनाओं से जोड़ा गया है. यदि घर में सारे काम वास्तु के अनुसार किए जाएं तो इंसान खुद-ब-खुद तरक्की की सीढ़ी चढ़ने लगता है. लेकिन वास्तु से जुड़ी एक छोटी सी गलती भी इंसान को बर्बाद करने के लिए काफी है. आइए आज आपको जाने-अनजाने होने वाली 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं जिनके वास्तु में बहुत बुरे नतीजे बताए गए हैं.
1. अक्सर लोग बाथरूम में कपड़े धोने के बाद बाल्टी में बचा पानी यूं ही छोड़ देते हैं. वास्तु के अनुसार, ऐसा करना बहुत ही अशुभ होता है. बाल्टी में गंदा पानी भरकर रखने से हमारे जीवन पर बुरा असर पड़ता है. घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है. घर की सुख-शांति भंग हो सकती है.
2. यदि आप नहाने के बाद तेज धार वाले किसी उपकरण का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए. वास्तु के अनुसार, नहाने के बाद कभी नेल कटर, ब्लेड या रेजर जैसे धारदार उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करना बहुत अशुभ हो सकता है.
3. घर के बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी ना रखें. वास्तु के अनुसार, बाथरूम में रखी बाल्टी या टब को हमेशा पानी से भरकर रखें. यदि आप इन्हें पानी से भरकर नहीं रख सकते तो इन्हें उल्टा करके भी रखा जा सकता है. ऐसा करने से आप किसी बड़े नुकसान से बच सकते हैं.
4. सुहागिन महिलाओं को नहाने या बाल धोने के तुरंत बाद मांग में सिंदूर नहीं भरना चाहिए. वास्तु के अनुसार, ऐसा करने वाली महिलाओं पर बहुत बुरा असर हो सकता है. उनके मन में बुरे विचार जगह बना सकते हैं. घर की सुख-शांति भंग हो सकती है. पारिवारिक कलह बढ़ सकते हैं.
5. नहाने के बाद बाथरूम के फर्श को वाइपर से अच्छी तरह साफ करें. बाथरूम का सरफेस हमेशा गीला रहने से घर को आर्थिक तंगी घेरती है. साथ ही बाथरूम को गंदा ना रखें और सभी चीजों को सही स्थान पर ही रखें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










