
Vande Bharat Train: गलती से नॉन-वेज खाना परोसने पर बुजुर्ग ने वेटर को मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने IRCTC के पैंट्री कर्मचारी को गलती से मांसाहारी भोजन परोसने पर थप्पड़ मार दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
हावड़ा से रांची जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में 26 जुलाई को एक बुजुर्ग को शाकाहारी भोजन की जगह नॉन-वेज फूड परोसने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वंदे भारत में सफर कर रहे एक बुजुर्ग यात्री को गलती से मांसाहारी खाना परोस दिया गया और उन्होंने बिना दिशा-निर्देश पढ़े वह भोजन खा लिया, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि यह खाना नॉन-वेज है. इस बात को लेकर बुजर्ग व्यक्ति को गुस्सा आ गया और उन्होंने ट्रेन के वेटर को थप्पड़ जड़ दिया. वंदे भारत में गलती से परोसा गया नॉन-वेज खाना ट्रेन में हुई इस घटना का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसे अपलोड कर दिया, जिसके बाद से ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग वंदे भारत एक्सप्रेस में हुई इस लापरवाही पर जमकर बहस कर रहे हैं.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बात को लेकर ट्रेन में बहुत शोर हो रहा है और कैटरिंग स्टाफ बुजुर्ग व्यक्ति से माफी मांगने पर जोर दे रहा है. वहीं यात्रियों का कहना है कि नॉन-वेज परोसने की गलती पर उन्हें वेटर को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था बल्कि शांति से बात करनी चाहिए थी. जबकि बुजुर्ग व्यक्ति अपनी बात पर डटे रहते हैं. हालांकि, अंत में वह यात्रियों के दबाव में वेटर से माफी मांगते भी दिखाई देते हैं. रेलवे की तरफ से आया बयान इस पूरे मामले पर पूर्वी रेलवे के CPRO ने एक बयान जारी कर कहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति को गलती से मांसाहारी भोजन परोसा गया था, लेकिन उन्होंने खाया नहीं. वहीं उस यात्री द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर सहयात्री नाखुश हो गए और बाद में मामला शांत हो गया.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







