
Vande Bharat: लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है पश्चिम बंगाल के जनता का मूड? वंदे भारत के यात्रियों ने बताया - VIDEO
AajTak
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल चुनावी रंग में रंगने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 मार्च के दौरे से राज्य में चुनावी शंखनाद बज जाएगा. इससे पहले खास शो वंदे भारत में आजतक की टीम ने सफर करते-करते राज्य के मतादाताओं का मूड जाना.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन से खुलकर वंदे भारत ट्रेन डेढ़ घंटे का सफर तय कर दुर्गापुर पहुंचती है. इसी ट्रेन में सफर करते-करते आजतक की टीम ने यात्रियों से बात. एक यात्री ने बताया कि अभी कुछ बोल पाना तो मुश्किल है क्योंकि सिर्फ बंगाल में ही दीदी और मोदी टक्कर में हैं. पूरे देश में मोदी-मोदी हो रहा है और मुसलमान भी मोदी को समर्थन दे रहे हैं, और यह भी कह रहे हैं कि वे 70 साल से ठगे जा रहे थे.
2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को 42 में 22 सीटें मिली थी. वहीं बीजेपी को जहां 2014 के चुनाव में सिर्फ दो सीटें मिली थी वो 2019 में बढ़कर 18 सीटों पर पहुंच गई. कांग्रेस को दो सीटों का नुकसान हुआ और सिर्फ दो सीटें ही हासिल कीं.
वंदे भारत में एक यात्री ने बताया कि बीजेपी इस बार भी 18 सीट तक जीत सकती है लेकिन मुश्किल होगी. एक यात्री ने बताया कि इस बार बीजेपी को मुश्किल हो सकती है क्योंकि कंपटीशन हार्ड है. इसी ट्रेन में सालतोरा से बीजेपी विधायक चंदना बाउरी भी सफर कर रही थीं, जिन्होंने आजतक से कहा कि टीएमसी के इस राज से लोग थक गए हैं, गुंडागर्दी है, बहुत समस्याएं हैं और इसलिए हमलोग जरूर जीतेंगे.
आजतक की टीम पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर लोकसभा सीट पहुंची, जहां कुल मतदाताओं की कुल संख्या 17.32 लाख है और इनमें एससी 24.5 फीसदी और एसटी की आबादी 5.6 फीसदी. वहीं 18.4 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं. 2019 के चुनाव में इस सीट पर सीपीएम के सैदुल हक ने जीत दर्ज की थी और कांग्रेस की नर्गिस बेगम दूसरे स्थान पर रही थीं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









