
Valentines Day: 14 फरवरी को कैसे मनाएं ? छिंदवाडा के DM ने स्कूलों को जारी किया आदेश
AajTak
जहां एक तरफ पूरी दुनिया में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है. तो वहीं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में इस दिन को मातृ-पितृ पूज्य दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया गया है. यह निर्देश छिंदवाड़ा के कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने दिया है. उन्होंने कहा कि बच्चों और युवा वर्ग में माता-पिता के प्रति सम्मान का भाव प्रदर्शित करने की आवश्यकता है.
मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूज्य दिवस के रूप में मनाये जाने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने सरकारी आदेश जारी करते हुए कहा है कि बच्चों और युवा वर्ग में माता-पिता के प्रति सम्मान का भाव प्रदर्शित करने की आवश्यकता है. इसी को देखते हुए 14 फरवरी को छिंदवाड़ा जिले में मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










