
Valentine's Day 2023: जानें, प्यार में कौन सी राशियां होती हैं सफल और किन्हें मिलता है धोखा
AajTak
Valentine's Day 2023: प्रत्येक राशि के जातक अपने ग्रहों की स्थिति के हिसाब से प्रेम में सफलता और धोखा पाते हैं. ग्रहों की अच्छी स्थिति लाभ देती है तो खराब स्थिति समस्याएं पैदा करती हैं. कहते हैं कि किसी इंसान से प्रेम या जुड़ाव होना किस्मत के हाथ में होता है. हर बार ये जरूरी नहीं कि इंसान प्रेम सफल हो जाए. कई बार लोगों को धोखा भी मिल जाता है.
Valentine's Day 2023: हर राशि का अपना एक अलग स्वभाव होता है. और प्रत्येक राशि के जातक अपने ग्रहों की स्थिति के हिसाब से प्रेम में सफलता और धोखा पाते हैं. ग्रहों की अच्छी स्थिति लाभ देती है तो खराब स्थिति समस्याएं पैदा करती हैं. कहते हैं कि किसी इंसान से प्रेम या जुड़ाव होना किस्मत के हाथ में होता है. हर बार जरूरी नहीं कि इंसान प्रेम में सफल हो जाए. कई बार लोगों को धोखा भी मिल जाता है. आइए वैलेंटाइन-डे के मौके पर जानते हैं कि प्रेम के मामले में राशियों का स्वभाव कैसा होता है और इन्हें कैसे परिणाम मिलने की संभावना अधिक रहती है.
मेष- अगर प्रेम में भटकाव न हो तो प्रेम इनके लिए भाग्यशाली होता है. मन में बहुत चंचलता की वजह से अक्सर इनके रिलेशनशिप में दिक्कतें आती हैं. अगर प्रेम में भटकाव न हो तो वो इनकी किस्मत बदल भी सकता है.
वृष- वृषभ राशि वाले न केवल प्रेम करते हैं, बल्कि बड़ी शिद्दत के साथ उसे निभाते भी हैं. लेकिन प्रेम के मामले में अक्सर इन्हें तकलीफों का सामना करना पड़ता है. इस राशि के जातकों का प्रेम जीवन में एक न एक बार गहराई में जाने के बावजूद असफल जरूर होता है.
मिथुन- मिथुन राशि वालों को प्रेम की सुविधा और सफलता दोनों मिलती है. और जीवन में सही मौके पर इन्हें प्रेम जरूर मिलता है, लेकिन इनके लिए प्रेम अक्सर दुविधा और तनाव का कारण बनता है. लव लाइफ शुरुआत में थोड़ी अच्छी रहती है, लेकिन बाद में कुछ परेशानियां भी आती हैं.
कर्क- प्रेम के मामले में इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा मुश्किल उठानी पड़ती है. ये राशि भावनात्मक रूप से सबसे ज्यादा तकलीफ झेलती है. कर्क राशि के लोग बहुत जल्दी इमोशनली अटैच हो जाती हैं. ऐसे जातकों को प्रेम के मामले में जल्दबाजी से बचना चाहिए.
सिंह- सिंह राशि वाले इस सोच के साथ किसी को प्यार करते हैं कि उनके बीच कभी कोई तीसरा न आए. हालांकि ये लोग अपने पक्ष को बड़ी ईमानदारी से निभाते हैं. अगर ये लोग प्रेम करें तो करियर में भी बहुत सफल होते हैं. प्रेम इनके जीवन में सफलता और सुधार दोनों लाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










