
Valentine's Day पर “Boyfriend on Rent": बिहार में रेंट पर मिल रहा है इंजीनियर बॉयफ्रेंड
AajTak
दरभंगा में एक लड़का किराए पर बॉयफ्रेंड बनने को तैयार है और इसके लिए वह पिछले कुछ दिनों से अपने गले में कार्ड बोर्ड लगाकर घूम रहा है. दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के पांचवें सेमेस्टर के छात्र प्रियांशु की ये फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
वैलेंटाइंस डे प्यार का दिन है. इस दिन आपको हर तरफ कपल्स एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हुए दिखाई देंगे. लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो आज के दिन अकेले हैं. किसी के प्यार की कहानी शुरू ही नहीं हुई है तो बहुत से लोगों का दिल टूटा है. लेकिन अगर आज आपको किराए पर बॉयफ्रेंड की जरूरत है तो आप बिहार के दरभंगा आ सकती हैं. क्योंकि बिहार में दरभंगा के रहने वाले प्रियांशु वैलेंटाइन पर आपके किराये के बॉयफ्रेंड बनने के लिए तैयार हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










