
Valentine Day Wishes: खास मैसेज भेजकर जीतें 'वैलेंटाइन डे' पर पार्टनर का दिल, भेजें प्यार भरे संदेश
AajTak
Happy Valentines Day Wishes: फरवरी को साल का सबसे रोमांटिक महीना कहा जाता है. इस महीने कई कपल्स वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करते हैं. वैलेंटाइन डे प्यार और रिश्तों को और गहराई से महसूस करने का दिन माना जाता है. अगर आप भी इस खास मौके को खास बनाना चाहते हैं, तो प्यारे और दिल छू लेने वाले रोमांटिक मैसेज के जरिए अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं.
-चाहे दूर ही क्यों न हो तुम, पर दिल के करीब लगते हो, बिन कहे ही मेरे दिल की हर बात तुम समझते हो,Happy Valentine’s Day 2026
-तुमसे प्यार हर दिन और बढ़ता जाता है, तुम ही मेरी खुशी, मेरी सारी कायनात लगती हो.Happy Valentine’s Day
-गुलाब की खूबसूरती भी फीकी सी लगती है, जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है, यूं ही मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू सदा, तेरी खुशियों से मेरी सांसे जी उठती है.Happy Valentine’s Day 2026
यह भी पढ़ें: साइंस की 3 चीजें वैलेंटाइन पर पार्टनर को कर देंगी खुश! कुछ हटके करें गिफ्ट
-वो प्यारी सी हंसी, वो उसका खिलखिलाना, बड़ी मासूमियत से यूं नजरें मिलाना, जो देखूं मैं उसे, तो उसका शरमाना, मेरे दिल में हजारों उमंगें जगाना.Happy Valentine’s Day
-कागज भी हमारे पास है, कलम भी हमारे पास है, पर लिखूं तो क्या लिखूं मैं, ये दिल तो आपके पास है.Happy Valentine’s Day 2026

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को याद दिलाया है कि उनकी असली परीक्षा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी. गंभीर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जिताने वाले पहले भारतीय कोच बने हैं. गांगुली ने साथ ही टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने की भी सलाह दी.









