
ताला तोड़ा, फ्लैट में घुसे और पार कर दिया 36 लाख का माल... पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
AajTak
नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में एक फ्लैट में सेंधमारी कर करीब 36 लाख के जेवरात चोरी हो गए थे. इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए ठाणे के दाईघर गांव से तीनों को पकड़ा और उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक फ्लैट में सेंध लगाकर जेवरात और कैश सहित करीब 36 लाख की चोरी हो गई थी. इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. उनके पास से सामान भी बरामद हो गया है. अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, यह वारदात 9 मार्च की शाम नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में एक आवासीय बिल्डिंग में हुई थी. आरोपियों ने मौका देखकर एक फ्लैट का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुस गए. इसके बाद उन्होंने घर में रखे जेवरात और नकदी समेत करीब 36 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. इसके साथ ही संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई.
यह भी पढ़ें: ट्रकों से लोहा चोरी कर बेचते थे चालक, कबाड़ी के गोदाम से 10 लाख का माल बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर टीम ने आरोपियों की पहचान कर ली. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 10 मार्च को तीनों आरोपियों को ठाणे के दाईघर गांव से अरेस्ट कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय पवन रोहिदास जाधव, 22 वर्षीय सुमित रोहिदास जाधव और 23 वर्षीय शिवाजी जगन राठोड़ के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से चोरी किया गया सोने-चांदी का सामान और कैश भी बरामद कर लिया गया है.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.










