
'दुनिया को पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्यात आतंकवाद, US को बिल्कुल भी...', ट्रंप की करीबी बोलीं
AajTak
लौरा लूमर स्वयं को गौरवशाली Islamophobe कहती हैं. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान के साथ नजदीकी नहीं बढ़ानी चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह सलाह राष्ट्रपति ट्रंप को कोई नहीं दे सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कट्टर समर्थक और धुर-दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता लौरा लूमर ने कहा है कि दुनिया को पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्यात "इस्लामी आतंकवाद" है. लौरा लूमर ने सुझाव दिया कि अमेरिका को पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के साथ बिल्कुल भी गलबहियां नहीं करनी चाहिए. लौरा लूमर अपनी मुस्लिम विरोधी बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं. वे स्वयं को गौरवशाली प्राउड इस्लामोफोब कहती हैं. लौरा ने जिहाद फैलाने के लिए पाकिस्तान को खुले तौर पर लताड़ा.
नई दिल्ली में चल रहे इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2026 के दूसरे दिन लौरा लूमर के साथ गरमागरम चर्चा हुई. इस्लामी आतंकवाद पर तीखी टिप्पणी करते हुए लूमर ने आरोप लगाया कि दुनिया भर में हुए कई आतंकवादी हमलों के तार पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं. ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ लगातार दिखने वालीं लौरा ने जोर देकर कहा कि भारत और ब्रिटेन में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले पाकिस्तान में सक्रिय चरमपंथी नेटवर्क से जुड़े थे.
लौरा ने कहा, "दुनिया को पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्यात इस्लामी आतंकवाद है, और मेरा मानना है कि अमेरिका को पाकिस्तानी सरकार के साथ बिल्कुल भी नज़दीकी नहीं बढ़ानी चाहिए," लौरा ने कहा कि उन्होंने कई बार अमेरिकी सरकार की इस बात के लिए आलोचना की है.
लौरा लूमर ने बातचीत के बीच कहा कि, "पाकिस्तान एक खुले तौर पर जिहादी और शरिया-समर्थक देश के तौर पर काम करता है, और जब आप दुनिया भर में हुए कई इस्लामी आतंकी हमलों को देखते हैं, तो अक्सर उनका कोई न कोई तार पाकिस्तान से जुड़ा होता है."
'आतंकवाद ज्यादातर पाकिस्तान से आ रहा है'
अपने दावे को मजबूत करने के लिए लूमर ने पिछले हफ़्ते एक पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट को दोषी ठहराए जाने का ज़िक्र किया. मर्चेंट पर ट्रंप और अमेरिका के बड़े नेताओं की हत्या की साजिश रचने का आरोप था.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.










