
'कार रोक दो, केस नहीं करूंगा', बोनट पर लटके बुजुर्ग को लेकर 500 मीटर तक ड्राइवर ने दौड़ाई कार
AajTak
अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.
गुजरात के अहमदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कार चालक ने बुजुर्ग व्यक्ति को कार की बोनट पर लटकाकर सड़क पर गाड़ी दौड़ा दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.
यह घटना शहर के निकोल इलाके की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति कार की बोनट पर लटके हुए हैं और लगातार कार चालक से गाड़ी रोकने की गुहार लगा रहे हैं. वीडियो में बुजुर्ग यह कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं कि वह चालक के खिलाफ कोई केस नहीं करेंगे, बस कार रोक दी जाए. इसके बावजूद चालक गाड़ी रोकने के बजाय सड़क पर तेज गति से आगे बढ़ता रहता है.
अहमदाबाद में खतरनाक करतूत
जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 10:30 बजे खोडियार मंदिर के पास हुई. बताया जा रहा है कि कार चालक और किसी अन्य वाहन के बीच हल्की टक्कर हुई थी. इसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति चालक को समझाने के लिए उसके पास पहुंचे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और बुजुर्ग कार के सामने आ गए.
आरोप है कि चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे बुजुर्ग कार की बोनट पर लटक गए. इसके बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और करीब 500 मीटर तक उन्हें बोनट पर लटकाकर गाड़ी चलाता रहा. आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
बुजुर्ग की गुहार के बावजूद नहीं रुका ड्राइवर

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.










