
पुरानी दिल्ली के विकास पर बड़ा फैसला, SRDC का नाम बदलने की तैयारी में रेखा सरकार
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम (SRDC) का नाम बदलने की योजना की घोषणा की है. सरकार ने तीन नए नामों के प्रस्ताव तैयार करने का फैसला लिया है. सरकार ऐतिहासिक टाउन हॉल को भी धरोहर स्मारक के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम (SRDC) का नाम बदलने की योजना बना रही है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में SRDC बोर्ड की एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग हुई. इस दौरान पुरानी दिल्ली और शाहजहानाबाद क्षेत्र के समग्र विकास पर चर्चा हुई.
रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हुई इस बैठक में पिछली सरकार के कार्यकाल में हुई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी बात की गई. सरकार के बयान के मुताबिक, बैठक में SRDC का नाम बदलने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई.
इस बैठक में तय किया गया कि प्राथमिकता के आधार पर तीन नए नामों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे, जिनमें से बाद में फाइनल नाम को चुना जाएगा.
चांदनी चौक परियोजना की समीक्षा इस मीटिंग में दिगंबर लाल जैन मंदिर से फतेहपुरी मस्जिद तक फैली चांदनी चौक पुनर्विकास परियोजना की भी समीक्षा की गई. सरकार ने इस परियोजना की प्रगति और लागत से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब संस्था के व्यापक पुनर्गठन और पुनरुद्धार का समय आ गया है.
उन्होंने बताया कि सरकार न सिर्फ बोर्ड का नाम बदलेगी, बल्कि इसे पुरानी दिल्ली और शाहजहानाबाद के विकास को तेज करने के लिए असरदार तरीके से इस्तेमाल भी करेगी.
लागत बढ़ने पर उठाए सवाल इस दौरान पिछली सरकार के दौरान SRDC के कामकाज की भी समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 में लगभग 65 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से शुरू हुई एक परियोजना बाद में बढ़कर करीब 148 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. उन्होंने दावा किया कि इससे मंजूरी और प्रक्रिया का पालन करने को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.










