
'साहब, कस्टडी में ही फेरे करा दो...' भोपाल में मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग का सरगना, दुल्हन पहुंच गई थाने
AajTak
भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.
भोपाल में मंडप से गिरफ्तार इलीगल गैंग के सरगना की दुल्हन थाने पहुंच गई. दुल्हन ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि साहब, कस्टडी में ही फेरे करा दो. उसने कहा कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. मेरी क्या गलती है? मुझे उसके जुर्म की जानकारी नहीं थी. घर में मेहमान मौजूद हैं. हल्दी से लेकर तमाम रस्में हो चुकी हैं. दुल्हन का कहना था कि 2 घंटे के लिए रिहा कर दो, नहीं तो यहीं कस्टडी में फेरे करा दो.
हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने सीमा थाने में गैंगस्टर दूल्हा आकाश से मिलाने की गुहार लगाती रही. हालांकि, पुलिस ने दुल्हन की बात नहीं मानी. कोर्ट में भी उसके वकील की ओर से फेरे कराने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन मोहलत नहीं मिली.
हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी… और थाने में खड़ी दुल्हन
यह पूरा मामला भोपाल के कोहेफिजा इलाके का है. यहां दुल्हन अपने परिवार के साथ थाने पहुंची. उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी, चेहरे पर हल्दी का रंग था और गले में शादी की माला पड़ी थी.
दुल्हन सीमा बार-बार पुलिस से गुहार लगा रही थी कि उसके होने वाले पति आकाश से उसे मिलवा दिया जाए. वह पुलिस से कह रही थी कि शादी की सभी रस्में लगभग पूरी हो चुकी हैं और घर में मेहमान मौजूद हैं.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.










