
LIVE: 'निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू', बंगाल में TMC पर जमकर बरसे PM मोदी
AajTak
कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार, हिंसा और वर्षों के कुशासन के खिलाफ जनता में गुस्सा बढ़ रहा है और अब बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है.
रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि 'नए बंगाल की क्रांति' इसी ब्रिगेड रैली से शुरू हो गई है और राज्य से 'निर्मम सरकार' तथा 'महाजंगलराज' का अंत अब तय है. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार सत्ता खोने के डर से घबरा गई है और इसी वजह से लोगों को रैली में आने से रोकने की कोशिश की गई.
पोस्टर फाड़ने का आरोप प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि रैली को रोकने के लिए रास्तों पर यातायात बाधित किया गया, पुलों पर आवाजाही रोकी गई और पोस्टर फाड़े गए, लेकिन इसके बावजूद भारी संख्या में लोग सभा में पहुंचे. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने रैली में आए लोगों को 'चोर' कहकर अपमानित किया, जबकि असली चोर कौन हैं यह जनता अच्छी तरह जानती है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में बदलाव को अब कोई नहीं रोक सकता और भारतीय जनता पार्टी को 'महिषासुर मर्दिनी' का आशीर्वाद प्राप्त है. उन्होंने रैली में उमड़ी भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस सरकार के अंत की उलटी गिनती की शुरुआत है.
कांग्रेस, कम्युनिस्ट और टीएमसी पर निशाना PM मोदी ने कहा, टीएमसी सरकार का एक ही एजेंडा है. ये लोग न खुद काम करते हैं और न किसी को काम करने देते हैं. जब तक इन्हें अपनी कटमनी नहीं मिलती, तब तक ये किसी भी योजना को गांव और गरीब तक पहुंचने नहीं देते. इसी कारण टीएमसी सरकार केंद्र की योजनाओं को रोककर रखती है. पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब टीएमसी, ये सभी एक के बाद एक सत्ता में आते रहे, अपनी जेबें भरते रहे और बंगाल में विकास के काम ठप्प पड़े रहे.
'TMC इस आंधी को रोक नहीं पाएगी' PM ने कहा, एक समय था जब बंगाल पूरे भारत को गति देता था. व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में बंगाल सबसे आगे था. लेकिन आज यहां का युवा न ठीक से डिग्री हासिल कर पा रहा है और न ही उसे रोजगार मिल पा रहा है. आपके बेटे-बेटियों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है. यहां की निर्मम सरकार अब चाहे जितनी कोशिश कर ले, परिवर्तन की इस आंधी को रोक नहीं पाएगी. भाजपा और एनडीए के साथ महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद है.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.










