
'I love India, love Modi, जल्द भारत आऊंगा...', इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में प्रेसिडेंट ट्रंप का मैसेज
AajTak
India India Today Conclave 2026 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजदीकी और उनकी नीतियों की प्रबल समर्थक लौरा लूमर ने ट्रंप का संदेश पढ़ते हुए कहा कि राष्ट्रपति भारत और पीएम मोदी से प्यार करते हैं और वे जल्द भारत के दौरे पर आएंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वफादार और उनकी प्रबल समर्थक लौरा लूमर ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति भारत से प्यार करते हैं, वे पीएम मोदी से प्यार करते हैं और वे जल्द भारत आएंगे. लौरा लूमर नई दिल्ली में चल रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शिरकत कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने मंच पर राष्ट्रपति ट्रंप का संदेश सबके सामने पढ़ा और घोषणा की कि ट्रंप जल्द भारत आएंगे.
लौरा लूमर खुद को डोनाल्ड ट्रंप की बहुत करीबी सहयोगी और समर्थक बताती हैं. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में वे खुद को ट्रंप प्रशासन में "loyalty enforcer" (वफादारी की निगरानी करने वाली) कहती हैं. यानी जो लोग ट्रंप या उनकी नीतियों के प्रति "disloyal" लगते हैं, उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर हमला करती हैं.
अमेरिकी धुर-दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट लौरा लूमर ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक खास संदेश पढ़कर सुनाया. 32 साल की लौरा लूमर ने कार्यक्रम के दौरान कहा, "मैंने करीब एक घंटे पहले फोन पर ट्रंप से बात की. मैं आपको ठीक-ठीक वही पढ़कर सुनाऊंगी जो उन्होंने मुझसे कहा. उन्होंने कहा, 'मुझे भारत से प्यार है, कृपया उन्हें बता दें कि मुझे मोदी से प्यार है, मुझे भारत के लोगों से प्यार है. प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार नेता हैं और मेरे अच्छे दोस्त हैं. कृपया भारत के लोगों को बता दें कि मैं जल्द ही किसी दिन एक और दौरे के लिए भारत आऊंगा."
इमिग्रेशन पर अपनी विवादित टिप्पणियों और कट्टर विचारों के लिए जानी जाने वाली और ट्रंप की कट्टर समर्थक लूमर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संदेश में PM मोदी को "एक शानदार नेता और मेरा अच्छा दोस्त" बताया है.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.










