
कमरे में लगाया कलर प्रिंटर और स्कैनर... यूट्यूब पर वीडियो देख सीखा तरीका, छापने लगा नकली नोट
AajTak
गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
गुजरात के राजकोट में नकली नोट छापने का मामला सामने आया है. राजकोट शहर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने रैयाधार इलाके में छापा मारकर नकली नोट छापने की फैक्ट्री चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी द्वारा बाजार में नकली नोटों को चलाने से पहले ही 38 नकली नोट जब्त कर लिए हैं.
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने कर्ज के कारण नकली नोट बनाना शुरू किया था. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर रैयाधार इलाके में गौशाला के बगल वाले एक कमरे में छापा मारा गया.
छापेमारी के दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम नैतिक अग्रावत बताया. पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और वहां से एक प्रिंटर-कम-स्कैनर, फुटस्टूल, कटर, पेंसिल, सिक्के और ए-4 साइज के खाली कागज बरामद किए. साथ ही वहां से 100 रुपये के दो तरफा छपे 15 नकली नोट भी मिले. सभी नोटों का सीरियल नंबर 663598 था.
यह भी पढ़ें: सावधान! बाजार में चल रहे हैं जाली नोट? बांदा में नकली नोटों का धंधा करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
इसके अलावा ए-4 साइज के कागजों पर 100 रुपये के एकतरफ छपे 34 नोट भी मिले. पुलिस ने कुल 100 रुपये और 200 रुपये के 38 नकली नोट जब्त किए हैं. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. उसने एक हफ्ते पहले यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापने के बारे में तरीका सीखा था.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.










