
लिफ्ट के दरवाजे में फंस गया मासूम बच्ची का हाथ, देखा तो घबरा गए लोग, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू
AajTak
पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
लिफ्ट में छोटे बच्चों पर जरा-सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है, इसका मामला पुणे के दिघी इलाके में देखने को मिला. यहां मासूम बच्ची का हाथ जरा सी लापरवाही से लिफ्ट के दरवाजे में फंस गया, गनीमत रही कि समय रहते हाथ सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, एक महिला अपनी कुछ महीने की बच्ची को लेकर लिफ्ट में जा रही थी. लिफ्ट में उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे. इसी दौरान लिफ्ट का दरवाजा बंद होने लगा. उसी बीच बच्ची ने दरवाजे पर अपना हाथ रख दिया.
जब लिफ्ट तय मंजिल पर पहुंची और दरवाजा खुला और फिर बंद होने लगा, तब बच्ची का हाथ दरवाजे में फंस गया. यह देखते ही लिफ्ट में मौजूद सभी लोग घबरा गए. बच्ची का हाथ निकालने के लिए सभी लोग कोशिश करने लगे, लेकिन हाथ आसानी से बाहर नहीं निकल रहा था.
यह भी पढ़ें: मदद मांगी तो मिला ये जवाब! मुंबई मेट्रो की खराब लिफ्ट में फंसे दिव्यांग युवक का वीडियो वायरल
आखिरकार कुछ मिनटों की मशक्कत के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गनीमत यह रही कि इस घटना में बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई. हालांकि यह घटना कुछ मिनटों के लिए सभी के लिए बेहद डरावनी बन गई थी. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.










