
Vaidhriti Yog 2026: 21 फरवरी से बढ़ेंगी इन राशियों की दिक्कतें, होगी सूर्य-चंद्रमा की युति, बनेगा वैधृति योग
AajTak
Vaidhriti Yog 2026: 21 फरवरी 2026, शनिवार सुबह 08 बजकर 09 मिनट पर वैधृति योग बनेगा. ज्योतिष के अनुसार, यह योग मेष, तुला और कर्क राशि वालों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है. जानें इसका असर और किन बातों में बरतें सावधानी.
Vaidhriti Yog 2026: ज्योतिष में वैधृति योग को शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि जब सूर्य और चंद्रमा एक विशेष स्थिति में आ जाते हैं, तब यह योग बनता है. गणना के अनुसार, जब दोनों के देशांतरों का योग 346°40′ से 360° के बीच होता है, तो वैधृति योग बनता है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 21 फरवरी 2026, शनिवार को सुबह 08 बजकर 9 मिनट पर यह योग बनेगा. कहा जाता है कि इस दौरान जीवन में रुकावटें, पैसों की परेशानी, रिश्तों में तनाव और सेहत से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. तो आइए जानते हैं कि सूर्य चंद्रमा की युति से बनने जा रहे वैधृति योग से किन राशियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय मन को बेचैन कर सकता है. छोटी-छोटी बातें भी बड़ी लग सकती हैं. ऑफिस में विरोध या प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. गुस्से में लिया गया फैसला परेशानी खड़ी कर सकता है. पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है. निवेश करने से पहले रुकना बेहतर रहेगा. सिरदर्द या थकान जैसी समस्या महसूस हो सकती है. परिवार में भी किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. मन अस्थिर रहेगा और फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है. काम का दबाव बढ़ेगा और वरिष्ठों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है. पैसों की लेन-देन में रुकावट आ सकती है या दिया हुआ धन अटक सकता है. घर-परिवार में गलतफहमी बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ खुलकर बात न करने से तनाव बढ़ेगा. पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखें.
तुला राशि

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









