
V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
ABP News
V.K. Sasikala New Party: वी.के. ससिकला ने AIADMK से अलग होकर नई पार्टी अखिल भारतीय पुरच्चिथलैवर मक्कल मुनेत्र कड़गम बनाई है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले यह बड़ा फैसला माना जा रहा है.
वी.के. शशिकला ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी है. AIADMK से अलग होने के बाद उन्होंने अखिल भारतीय पुरच्चिथलैवर मक्कल मुनेत्र कड़गम नाम की पार्टी बनाई है. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब इस साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
दरअसल, जयललिता के निधन के बाद AIADMK में कई बड़े राजनीतिक बदलाव देखने को मिले. उसी समय संपत्ति से जुड़े एक मामले में शशिकला को सजा हुई और उन्हें जेल जाना पड़ा. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओ. पन्नीरसेल्वम ने शशिकला का विरोध किया. शशिकला ने बाद में मुख्यमंत्री पद के लिए एडप्पाडी के. पलानीस्वामी को चुना, लेकिन जब शशिकला जेल चली गई तब एडप्पाडी पलानीस्वामी और ओ. पन्नीरसेल्वम फिर से एक साथ आ गए. इसके बाद पार्टी के अंदर बड़ा फैसला लेते हुए ससिकला को AIADMK से बाहर कर दिया गया.
நாளை நமதே! வெற்றி நிச்சயம்! pic.twitter.com/IEZSc2aH5j













