
Uttarakhand Polls 2022: 'BJP के 10 साल, खटीमा बदहाल', देखें CM धामी के प्रतिद्वंदी भुवन कापड़ी का वार
AajTak
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ खटीमा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन कापड़ी जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त हैं. आजतक संवाददाता दिलीप सिंह से बात करते हुए जब ये सवाल पुछा कि किन चीजों को ध्यान में रखकर जनता को आपको वोट करना चाहिए तो उन्होंने बताया कि महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदहाली साथ ही किसान बिल एक बड़ा मुद्दा होना चाहिए. आज आम आदमी का चूल्हा जल पाना मुश्किल है और युवा बेरोजगारी से परेशान है. इस वीडियो में देखें कि और क्या बोले भुवन कापड़ी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










