
Uttarakhand Polls: उत्तराखंड में मतदान, आखिरी महीनों के काम पर कैसे बचाएंगे किला? सीएम धामी ने बताया
AajTak
उत्तराखंड में आज 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. वोटिंग के लिए सूबे में 11,697 केंद्र बनाये गये हैं. चुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत आदि की किस्मत का फैसला होगा. आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजतक के साथ खास बातचीत की. इस दौरान, उन्होंने कहा कि कोई संदेह नहीं है कि उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है और लोग हमें अपना आशीर्वाद देने वाले हैं. इस चुनाव में विकास एक बड़ा मुद्दा है और हमने लगातार काम किया है. प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से एक रिश्ता रहा है और उन्होंने यहां हर क्षेत्र के लिए विकास कार्य किया है. देखें ागे क्या बोले सीएम धामी.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










