
Uttarakhand Election 2022: चम्पावत में इस गांव के ग्रामीणों ने किया वोट ना देने का एलान, जानें- क्या है उनकी मांग?
ABP News
Uttarakhand Election: चंपावत विकास खंड के दूरस्थ झालाकुरी गांव के ग्रामीणों ने बैठक कर एक बड़ा निर्णय लिया है. गांव में सड़क नहीं होने पर ग्रामीणों ने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का एलान किया है.
Uttarakhand Assembly Election 2022: चम्पावत विकास खंड के दूरस्थ झालाकुरी गांव के ग्रामीणों ने बैठक कर एक बड़ा निर्णय लिया है. गांव में आजादी के 75 साल के बाद भी आज तक एक सही सड़क की कोई व्यवस्था नहीं है. ऐसे में ग्रामीणों का मानना है कि उनको केवल वोट के लिए यूज किया जाता है और विकास के नाम पर कुछ भी नहीं होता है. ऐसे में इस बार के चुनाव में ग्रामिणों का नारा है 'रोड नहीं, वोट नहीं'.
क्या कहते हैं अधिकारीसड़क ना होने के कारण कई लोग हादसों के साथ अपनी जान गवा बैठे हैं. यातायात का कोई साधन ना होने के कारण लोग समय से हॉस्पिटल तक नहीं पहुंच पाते हैं. सही समय पर उपचार ना मिल पाने के कारण अपनी जान गवा देते हैं. इन सब समस्या को देखते हुए सभी गांव वालों ने एकजुट होकर यह नारा बुलंद किया है, 'रोड नहीं, वोट नहीं'. किसी को वोट चाहिए तो रोड दो वोट लो. ग्रामीणों का कहना है कि जो हमारी समस्याओं का समाधान करेगा और हमारे यहां रोड देगा हम उस व्यक्ति को समर्थन देंगे. वहीं ग्रामीणों की समस्या का जबाब मांगे जाने पर अचार सहिता का हवाला दे संबंधित अधिकारी कैमरे पर आने से बच रहे हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












