
Uttarakhand Election: क्या पंजाब के प्रभारी पद से इस्तीफा देंगे हरीश रावत? पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद दिया जवाब
ABP News
Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं.
Uttarakhand Assembly election 2022: कांग्रेस (Congress) महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने शुक्रवार को कहा कि उनका पूरा फोकस (ध्यान) प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों पर है. देहरादून (Dehradun) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह पूछ जाने पर कि क्या वह पंजाब के प्रभारी पद से इस्तीफा देंगे, रावत ने इसका सीधा जवाब न देते हुए केवल इतना कहा कि उनका पूरा फोकस उत्तराखंड में होने वाले चुनावों पर है.
अगले साल की शुरुआत में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. रावत ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शनिवार को गांधी जयंती पर उनका संकल्प है कि वह गांधी के मूल्यों का पालन करें. रावत इस समय पंजाब में कांग्रेस मामलों के प्रभारी होने के साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष पद की दोहरी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












